फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   dhaan

13 नोडल करेंगे धान खरीद की निगरानी

Wed, 24 Nov 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
dhaan
असोथर क्रय केंद्र में धान की तौल करते मजदूर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सरकारी क्रय केद्रों में हो रही धान खरीद की निगरानी करने के लिए 13 नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। क्रय केंद्र में धान बेचने वाले किसानों का यह सत्यापन करेंगे। अब तक 64 क्रय केंद्रों में धान की खरीद शुरू हो गई है। 649 किसानों से 3285 टन धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश झा ने बताया कि फतेहपुर मंडी, हरिहरगंज, देवरी लक्ष्मणपुर, अंदौली, गोपाल नगर क्रय केंद्र के लिए डिप्टी कलेक्टर द्वितीय अंजू वर्मा को नोडल बनाया गया है। बहुआ, गाजीपुर, दरौली, जागेश्वरधाम में डिप्टी कलेक्टर तृतीय कुंदन राजकपूर को, हुसैनगंज, जमरावां, सीर इब्राहीमपुर, साहूपुर, लखपुरा क्रय केंद्र के लिए सदर तहसीलदार रविशंकर यादव, थरियांव, सीतापुर, सातोजोगा, बरारी, मुरांव में नायब तहसीलदार इवेंद्र कुमार, टेक्सारी बुजुर्ग, भभैंचा, सातों, बहरामपुर, मनावां में अपर उप जिलाधिकारी अजय नारायण सिंह को नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन

असोथर, कौंडर, हरनवां, बरुहा, धर्मपुर सुसवन, जमलामऊ, घाटमपुर, विधातीपुर क्रय केंद्र में एसडीएम नंदप्रकाश मौर्य, खागा क्रय केंद्र में डिप्टी कलेक्टर चतुर्थ प्रीती सिंह, बुदवन, सिठौरा, हथगाम, छिवलहा में एसडीएम खागा प्रभाकर त्रिपाठी, किशनपुर, जगतपुर, कूरा में नायब तहसीलदार उमेश चंद्र, नरौली, अंजना भैरव, धाता, कारीकान, खखरेरू क्रय केंद्र में तहसीलदार शशिभूषण सिंह को नोडल, बिंदकी, पधारा, नयापुरवा के नोडल एसडीएम बिंदकी अवधेश निगम, मलवां, महरहा, जैनपुर बरौरा, अमौली के नोडल प्रभारी तहसीलदार सर्वेश सिंह, जहानाबाद मंडी क्रय केंद्र नोडल नायब तहसीलदार घनेंद्र पाल सिंह को नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed