फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   dengu ki test

कानपुर की जांच में आठ मरीजों को निकला डेंगू

Sat, 23 Nov 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
dengu ki test
जाफरगंज। अमौली ब्लाक में फैली संक्रामक बीमारी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। तीन गांव में आठ मरीजों को जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है। इनका इलाज कानपुर के नर्सिंग होम में हो रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के इलाज के बाद भी संक्रामक बीमारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। क्षेत्र के रुसिया गांव की अनीसा का इलाज परिजन कानपुर में करा रहे हैं। जांच के बाद डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की है। इसी प्रकार देवरी गांव के कल्लू, अराध्या, सिंपी मिश्रा, अजय मिश्रा और बरौली गांव में शिवानी, आयुष, अंकित संक्रामक बीमारी की चपेट में आ गए थे। इनके परिजन कानपुर के नर्सिंग होम में इलाज करा रहे हैं। डॉक्टरों की जांच रिपोर्ट में इनको भी डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा रुसिया गांव के अंकित, भूरी, सोनी, तृषा, ऊषा संक्रामक बीमारी की चपेट में इनका भी इलाज कानपुर में चल रहा है। प्रधान संजय उमराव ने स्वास्थ्य विभाग को फोन से बीमारी फैलने की सूचना दी है, लेकिन गांव टीम नहीं पहुंची। डिघरुवा पीएचसी प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार का कहना है कि सूचना मिली है। शनिवार को टीम भेज कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed