फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Demand to increase staff in PHC, letter written to CM

Fatehpur News: पीएचसी में स्टाफ बढ़ाने की मांग, सीएम को लिखा पत्र

Sun, 14 Jan 2024 02:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 14 Jan 2024 02:37 PM IST
विज्ञापन
Demand to increase staff in PHC, letter written to CM
चौडगरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज पर मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने और इलाज से संबंधित उपकरण की व्यवस्था करने की मांग उठी है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज के तहत तीन थाने आते हैं। मलवां ब्लाक क्षेत्र में इकलौती पीएचसी होने के कारण मरीजों की संख्या अधिक रहती है। इस समय अस्पताल में डाॅक्टरों की कमी है। क्षेत्रीय जनता को सकुशल उपचार के लिए समाजसेवी अजीत कुमार सैनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों की कमी दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव भास्कर पांडेय ने अजीत कुमार सैनी की शिकायत को उत्तर प्रदेश महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को भेजकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि दो सरकारी व दो संविदा डाॅक्टर नियुक्त हैं। सर्दी के कारण इस समय 40 से 50 ओपीडी हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
होम्योपैथिक डॉक्टर, लिख रहे एलोपैथी दवाएं
पीएचसी गोपालगंज में तैनात संविदा होम्योपैथी डॉ. ज्योति दि्वेदी के पास इलाज के लिए रोजाना महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ रहती है, लेकिन दवाएं होम्योपैथी की जगह एलोपैथी की लिखी जाती हैं। डाॅ. ज्योति दि्वेदी ने बताया कि होम्योपैथी दवाएं जिले से पूरी नहीं मिल पाती हैं। इसलिए जरूरत के हिसाब से एलोपैथी की दवाएं लिखनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed