{"_id":"66cc30e73a540dcb92044d0f","slug":"demand-from-dm-to-open-aadhaar-center-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-120130-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आधार केंद्र खोलने की डीएम से की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आधार केंद्र खोलने की डीएम से की मांग
विज्ञापन
असोथर। आधार कार्ड बनाने के लिए नगर पंचायत में केंद्र खोलने की मांग रविवार को भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष सोनू सिंह गौतम ने जिलाधिकारी से की।
डीएम को भेजे पत्र में बताया कि नामांकन व संशोधन केंद्र न होने से नगर वासियों समेत 40 से 50 गांवों के लोगों को आधार संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट एवं नए आधार कार्ड बनवाने के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। ब्लॉक मुख्यालय, बीआरसी, नगर पंचायत कार्यालय, डाकघर, राष्ट्रीयकृत बैंक, यूपी बड़ौदा बैंक, कोआपरेटिव बैंक होने के बावजूद आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था नहीं है।
इससे लोगों को परेशानी होती है। वैश्य समाज के अध्यक्ष सर्वेश मोदनवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र आर्य ने आधार केंद्र जल्द खुलवाने की मांग की । (संवाद)