फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Demand for a ban on the allotment of chambers and shops on the Collectorate land

Fatehpur News: कलक्ट्रेट की भूमि पर चेंबर व दुकानों के आवंटन पर रोक की मांग

Fri, 13 Feb 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demand for a ban on the allotment of chambers and shops on the Collectorate land
फोटो-29-कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त उप जिलाधिकारी दुर्गेश यादव को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। स्रोत-स्व
फतेहपुर। सदर तहसील के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त उप जिलाधिकारी दुर्गेश यादव को सौंपा। इसमें कलक्ट्रेट परिसर की शासकीय भूमि पर बनाए जा रहे अधिवक्ता चेंबरों और दुकानों के निर्माण व आवंटन पर रोक लगाने की मांग की। आरोप है कि चेंबर और दुकान अवैध तरीके से टिनशेड लगाकर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि कलक्ट्रेट परिसर राज्य सरकार के राजस्व विभाग की भूमि है। इस भूमि पर अधिवक्ताओं के बैठने के लिए निर्मित शेड की छत पर स्थायी चेंबर और दुकानों का निर्माण कर उनके आवंटन की प्रक्रिया संचालित किए जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि बिना प्रशासनिक स्वीकृति, तकनीकी अनुमोदन और सक्षम प्राधिकारी के विधि सम्मत आदेश के शासकीय भूमि पर स्थायी निर्माण नहीं किया जा सकता। ऐसा निर्माण अनाधिकृत की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी बार एसोसिएशन या अन्य निकाय द्वारा धनराशि लेकर चेंबरों का आवंटन किया जा रहा है तो उसके पास वैधानिक अधिकार और लिखित स्वीकृति होना आवश्यक है। साथ ही आवंटन प्रक्रिया पारदर्शी, समान अवसर आधारित और विधि सम्मत होनी चाहिए।
अधिवक्ताओं ने मांग की कि निर्माण और आवंटन की वैधानिक स्थिति की जांच कराई जाए तथा जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार के आवंटन या हस्तांतरण पर रोक लगाई जाए।

अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई न होने पर वे सक्षम न्यायालय की शरण लेने को बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान अधिवक्ता पीयूष पांडेय, रश्मि रस्तोगी, रविप्रकाश गुप्ता, जगदीश प्रसाद पांडेय, आशीष पांडेय और यज्ञदत्त वाजपेयी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

फोटो-29-कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त उप जिलाधिकारी दुर्गेश यादव को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। स्रोत-स्व

फोटो-29-कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त उप जिलाधिकारी दुर्गेश यादव को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। स्रोत-स्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed