{"_id":"69791a11a1d89ab8d206ed0f","slug":"deled-trainees-conducted-proficient-assessment-of-students-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-148249-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: छात्रों का डीएलएड प्रशिक्षुओं ने किया निपुण आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: छात्रों का डीएलएड प्रशिक्षुओं ने किया निपुण आकलन
विज्ञापन
फतेहपुर। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों का निपुण आकलन मंगलवार से शुरू हो गया। यह कार्य डीएलएड प्रशिक्षु कर रहे हैं। पहले दिन जिले के 286 विद्यालयों में प्रशिक्षुओं ने छात्रों का आकलन किया।
जिले के 1816 परिषदीय विद्यालयों में निपुण आकलन के लिए डायट के 200 डीएलएड प्रशिक्षुओं को लगाया गया है। आकलन प्रक्रिया बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित है। इस दौरान छात्रों से भाषा और गणित से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी समझ और कौशल का परीक्षण किया गया। साथ ही आकलन को निपुण एप पर दर्ज किया गया।
डीसी प्रशिक्षण अशोक त्रिपाठी ने बताया कि इस आकलन का उद्देश्य छात्रों की शैक्षिक प्रगति का मूल्यांकन करना है। प्रशिक्षुओं की ओर से निपुण एप पर कक्षा एक और दो के 12 बच्चों की मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान क्षमताओं को दर्ज किया जाएगा। प्रत्येक टीम एक दिन में दो विद्यालयों का दौरा करेगी ताकि निर्धारित समय-सीमा में सभी स्कूलों का आकलन पूरा किया जा सके।