{"_id":"68d7d09668222dbb6a0436dd","slug":"defaulters-added-illegal-connections-were-caught-stealing-electricity-by-cutting-them-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1279989-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बकायेदारों ने जोड़ा अवैध कनेक्शन, कटिया लगाकर बिजली चोरी करते पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बकायेदारों ने जोड़ा अवैध कनेक्शन, कटिया लगाकर बिजली चोरी करते पकड़े गए
विज्ञापन
प्रेमनगर। हथगाम क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में लाखों की बकायेदारी पर काटे गए बिजली कनेक्शन उपभोक्ताओं ने दोबारा अवैध रूप से जोड़ लिए। बिजली विभाग की जांच में यह फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक ग्रामीण को कटिया लगाकर बिजली चोरी करते भी पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ विद्युत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पलिया विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता राममिलन ने बताया कि गांव के रामचंद्र पर 1.63 लाख, छेद्दू पर 87,778, दीपक पर 37,705 और रामसजीवन पर 12,454 का बिल बकाया था। तीन मार्च को इन चारों के कनेक्शन काट दिए गए थे। बावजूद इसके इन्होंने बकाया जमा नहीं किया और अवैध रूप से केबल डालकर बिजली का इस्तेमाल करते पाए गए।
25 सितंबर को विभाग की टीम गांव में जांच करने पहुंची तो यह गड़बड़ी पकड़ी गई। वहीं गांव के ही जियालाल को एलटी लाइन से कटिया लगाकर बिजली चोरी करते पाया गया। अवर अभियंता राममिलन ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ तहरीर विद्युत थाने में भेज दी गई है।