फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Deep house burns , Biraje Lakshmi Ganesh

घर-घर जले दीप, बिराजे लक्ष्मी गणेश

Wed, 11 Nov 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 11 Nov 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Deep house burns , Biraje Lakshmi Ganesh
फतेहपुर। उत्साह, उमंग और खुशियों के बीच प्रकाश पर्व दीपावली जिले में धूमधाम से मनाई गई। घर घर दीप जले और भक्तों ने विधि विधान से लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना की। शुभ मुहूर्त में घरों में लोगों ने लक्ष्मी और गणेश जी का आह्वान किया। इसके बाद बच्चों ने बड़ों के  संग आतिशबाजी कर खूब  मजा लिया।
विज्ञापन


प्रकाश पर्व दीपावली बुधवार को उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मुंह मीठा किया। मंदिरों के अलावा घर-घर में लक्ष्मी गणेश की पूजा की गई। बच्चे, युवा और बूढ़े-बुजुर्ग तक त्योहार की खुशियों में डूबे नजर आए। धन की देवी माता लक्ष्मी और विघ्नहर्ता मंगलकारी भगवान गणेश, कुबेर की पूजा अर्चना कर दीपावली का उत्साह मनाया। शाम पांच बजकर 42 मिनट से रात्रि सात बजकर 38 मिनट के बीच लोगों ने प्रदोष काल की वृष लग्न में पूजा की।
विज्ञापन


आचार्यों ने विधि विधान से गणेश लक्ष्मी और कुबेर का पूजन कराया। व्यापारियों ने अपनी तिजोरी के स्थान पर पूजन किया। लक्ष्मी व गणेश के चित्र व श्रीयंत्र को लाल वस्त्र बिछाकर चौकी पर स्थापित की। पूजन सामग्री पर जल छिड़कर उसके बाद जल अक्षत लेकर पूजन का संकल्प किया।  सर्व प्रथम भगवान गणेश का पूजन कर गंध, अक्षत, पुष्प इत्यादि से कलश पूजन कर लक्ष्मी जी का पूजन किया।  पूजन के बाद श्रीयंत्र, सिक्कों, शंख आदि की मंत्र द्वारा पूजा किया। भक्तों ने ऊं श्री हीं श्रीं कमले कमलालये महाप्रसीद प्रसीद महालक्ष्मी ते नम: मंत्र का उच्चारण कर हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed