फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Debt forgiveness in the name of farmers are misleading

कर्ज माफी के नाम पर किसानों को कर रहे गुमराह

Wed, 22 Feb 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Wed, 22 Feb 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Debt forgiveness in the name of farmers are misleading
चुनावी जनसभा में बोलते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने मंगलवार को कहा कि पीएम मोदी झांसे के राजा हैं। वह भूल गए कि उत्तर प्रदेश ने ही जीत दिलाकर प्रधानमंत्री बनाया है। दोबारा जनता झांसे में नहीं आने वाली है। उन्होंने अमित शाह को भी निशाने पर लिया। कहा कि गुजरात मेें इन पर कई आपराधिक मुकदमे हैं।
विज्ञापन



नगर के एक राइस मिल में कांग्रेस की जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफ करने की बात कहना पीएम का दिखावा है। वह तो अभी भी वह कर्ज माफ कर सकते हैं। कैबिनेट बैठक बुलाकर पांच मिनट में कर्ज माफ करने का अधिकार है, लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे। सिर्फ प्रदेश की जनता को गुमराह करते हैं। बिहार के चुनाव में भी भाजपा ने सवा लाख करोड़ का बजट देने का वादा किया था। हारने के बाद सवा रुपया भी नहीं दिया। मोदी केवल जनता को झांसा देने मेें माहिर हैं। जनता को बहकाकर वोट मांगते हैं। उन्होंनेे कहा कि प्रदेश में गठबंधन की सरकार ही किसानों का कर्ज माफ करेगी।
विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस की सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 72 हजार करोड़ रुपये किसानों का कर्ज माफ किया है। मन की बात मन से नहीं काम से होती है। सीएम अखिलेश यादव के काम बोलते हैं। राहुल गांधी और अखिलेश ने देश के विकास के लिए हाथ मिलाया है। आप लोग 23 फरवरी को मतदान केंद्र में जाकर खागा प्रत्याशी ओमप्रकाश गिहार के पक्ष में मतदान करें। इस मौके पर डाक्टर नरेश चौधरी, जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल, देवेंद्र सिंह गौतम, अशोक पटेल, वंदना राकेश शुक्ला, महेश द्विवेदी, अभिमन्यु सिंह, अंशुमान मिश्र, शिव सिंह, अशोक पटेल, राजेश चौधरी, अखिलेश पांडेय, प्रकाश पांडेय, पीरजादा कासिम, आरिफ गुड्डा, राजू लोधी, अमित मिश्रा उर्फ नीटू, आशुतोश पांडेय, डा. अफसर अली, तौफीक अहमद, शिवसिंह यादव, वैस अफजल खान, कलीम उल्ला, माया शिवहरे, योगेद्र सिंह पटेल, राधाकांत तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed