फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Death of an eight-year-old girl and old man due to fever

बुखार से आठ साल की बच्ची और वृद्ध की मौत

Fri, 25 Sep 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Death of an eight-year-old girl and old man due to fever
अमौली(फतेहपुर)। तिरहार क्षेत्र में बीमारी से मौत का सिलसिला जारी है। बुधवार को कानपुर में इलाज के दौरान आजमपुर गढ़वा के एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस गांव में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, जहानाबाद में आठ साल की बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

आजमपुर गढ़वा गांव में महीने भर से संक्रामक व मछरजनित बीमारी फैली है। गांव में स्वास्थ्य विभाग ने दो बार कैंप लगाया लेकिन हालात काबू में नहीं आ रहे हैं। गांव के राम बिहारी (70) को सप्ताह भर से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बुधवार की देर शाम उनकी मौत हो गई। इससे पहले गांव के राम औतार की बेटी सोनी, शंकर विश्वकर्मा व श्रीनारायन की मौत हो चुकी है। इस तरह से अब तक यहां के चार लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

आठ साल की बच्ची की मौत
जहानाबाद। कस्बे के मोहल्ला सानी गढ़वा मोहल्ला निवासी कल्लू की आठ साल की बेटी आयत को चार दिन से बुखार आ रहा था। जिसका प्राइवेट इलाज कराया जा रहा था। बुधवार को हालत ज्यादा खराब होने पर परिजन उसे कानपुर ले गए थे, जहां इलाज के दौरान बच्ची की गुरुवार को मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बता दें कि कस्बे मेेें बुखार से यह तीसरी मौत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed