फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   dead body thrown on the track after killing the shopkeeper

दुकानदार की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का मुकदमा दर्ज

Sat, 15 Oct 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
dead body thrown on the track after killing the shopkeeper
फतेहपुर। सगाई कार्यक्रम से लापता दुकानदार का रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। घटना बीती 16 अप्रैल की है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह मौहारी थोक निवासी सुशील गुप्ता ने बताया कि बेटा शिवम उर्फ शिब्बू गुप्ता (22) कस्बे में रेडीमेड कपड़ों और फुटवियर की दुकान संचालित करता था।
विज्ञापन

वह एक रिश्तेदार के सगाई कार्यक्रम में राधानगर गेस्ट हाउस 16 अप्रैल को गया था।
उसके साथ कार से वे भी गए थे। उनके साथ पत्नी लक्ष्मी देवी, पुत्री काजल, छोटा बेटा सत्यम भी था। कार्यक्रम स्थल से रात करीब 10 बजे बेटा अचानक गायब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फोन भी नहीं लगा। करीब रात एक बजे जीआरपी पुलिस ने रेलवे ट्रैक से बेटे का मिलने की सूचना दी थी।
उसके बेटे को गांव के विद्यासागर विश्वकर्मा उर्फ बड़े लोहार, सुनील विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा और दो अन्य लोग बहाने से ले गए थे।
वह लोग पहले से बेटे से मारपीट, गाली गालौज और जान से मारने की धमकी दे चुके थे। उन लोगों ने बेटे की बहाने से हत्या की थी।
उसके बाद शव को ट्रैक पर फेंक आए थे। राधानगर प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed