फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body thrown from bike after murder of young man by strangulation

Fatehpur News: गला दबाकर युवक की हत्या के बाद बाइक से फेंका शव

Wed, 01 May 2024 02:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Dead body thrown from bike after murder of young man by strangulation
गाजीपुर (फतेहपुर)। गला दबाकर युवक की हत्या के बाद हत्यारे बाइक से शव घसीटते हुए सूखी नहर तक ले गए।
विज्ञापन

नहर में शव फेंकने के बाद भाग निकले। ग्रामीणों ने सुबह शव देखकर पुलिस को सूचना दी। एएसपी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जांच की। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के इंद्रो मार्ग पर चक काजीपुर सूखी नहर पटरी में करीब 25 साल के युवक का शव पड़ा मिला। काली शर्ट, काला गमछा, नीली जींस, सफेद बनियान, गले में किसी धातु की चेन और हाथ में अंग्रेजी के अक्षरों में केएस गुदा हुआ है। गले में फंदे का निशान भी है। पुलिस कयास लगा रही है कि शिनाख्त छिपाने के लिए चेहरा कूंचा गया होगा। उसके पैरों के दोनों पंजों के नाखून उखड़े और घिसटने के निशान हैं। पैरों के निशान से पुलिस ने अंदाजा लगाया कि हत्या कहीं और की गई। शव को ठिकाने लगाने के लिए बाइक में बीच में बैठाया गया होगा। बैठाने के दौरान पैर जमीन पर ही होंगे। इस वजह से पैरों पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया गेहूं कतराई की वजह से सोमवार रात करीब 12 बजे तक घटनास्थल के आसपास चहल-पहल रही। शव रात 12 बजे के बाद ही फेंका गया होगा। पुलिस शव की पहचान के प्रयास में जुटी है। एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि हत्या कर शव फेंका गया है। पुलिस शव की पहचान के लिए प्रयासरत है। पहचान होने से घटना का जल्द खुलासा होगा। खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और थाने की टीम लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल के पास से दो मार्ग निकलते हैं। एक मार्ग असोथर थाना क्षेत्र के सुसवन, सातोधर्मपुर गांव की ओर जाता है। दूसरा मार्ग बहुआ की ओर जाता है। पुलिस दोनों मार्गों पर छानबीन में जुटी है। पुलिस रास्ते के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कयास यह भी लगाए कि मार्ग बांदा सीमा के औगासी पुल की ओर जाता है। पुल के रास्ते से शव को यहां तक कोई नहीं लाएगा। उस रास्ते में घटना को अंजाम दिया गया होता तो रास्ते में नदी में ही शव को फेंका जा सकता था। वारदात को इसी क्षेत्र के आसपास अंजाम दिया गया है।


बरामद शव पहनावे से ट्रक चालक प्रतीत हो रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि ट्रक लूट की घटना को भी अंजाम दिया जा सकता है। ट्रक चालक को लुटेरे दूर फेंकने के इरादे से यहां तक लेकर आए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed