फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body of youth found from well, report of murder on four

Fatehpur News: कुएं से युवक का शव मिला, चार पर हत्या की रिपोर्ट

Fri, 05 May 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 05 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found from well, report of murder on four
औंग। कबूतर का शिकार करने आए एक युवक की संदिग्ध हालात में बुधवार रात मौत हो गई। परिजनों ने सुबह शव मिलने के बाद हंगामा काटा। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर चचेरे भाई समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कानपुर के महाराजपुर थाने के सिकठिया गांव निवासी परवेश पासवान (30) अपने चचेरे भाई संतोष और पड़ोसी पिंटू, सर्वेश के साथ रात को औंग थाने के बड़ाहार में रहने वाले रमेश पासवान के घर आए थे। रमेश के साथ चारों रात करीब 11 बजे बड़ाहार गांव स्थित पुराने कुएं में कबूतरों का शिकार करने पहुंचे। कुएं में संदिग्ध हालात में परवेश की गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद चारों मौके से अपने घर चले गए।
विज्ञापन

सिकिठिया गांव पहुंचे संतोष, पिंटू और सर्वेश ने प्रधान आकाश सिंह को मोबाइल पर परवेश के कुएं में गिरने की सूचना दी। प्रधान ने उन्हें नशे में महसूस किया और सुबह के लिए बात टरका दी। प्रधान सुबह परवेश का पता लगाने उसके घर पहुंचा। पत्नी सविता ने बताया कि पति परवेश रात से घर नहीं आए हैं। प्रधान ने परवेश के बारे में रात की बातचीत के बारे में बताा। पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए। तीनों की खोजबीन में जुट गए। ग्रामीणों ने सर्वेश और संतोष को पकड़ा। भीड़ दोनों को लेकर बड़ाहार पहुंची। कुएं के पास बड़ाहार गांव में ग्रामीण पहले से मौजूद थे। कुएं में परवेश का शव उतरा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और दमकल की मशक्कत से परवेश के शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने कुएं से सटे खेत के मालिक शिवकुमार से पूछताछ की। उसने रात को कुएं के पास कुछ लोगों के बीच विवाद होने की जानकारी दी। मौके पर शराब की खाली शीशियां मिलीं। परिजन हत्या का आरोप लगाकर हंगामा काटने लगे। पुलिस ने परिजनों को थाने में कार्रवाई के लिए शव ले जाने का आश्वासन दिया। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन थाने पहुंचे। वहां शव नहीं देखकर हंगामा काटने लगे।
थानाध्यक्ष वृंदावन राय पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर मृतक की पत्नी और ग्रामीणों को समझाया। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति को सर्वेश, संतोष, पिंटू और रमेश शिकार के बहाने ले गए थे। किसी बात को लेकर विवाद हुआ। उन लोगों ने पति को कुआं में धक्का दे दिया। पति की मौत हो गई। पुलिस सर्वेश और संतोष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हत्याकांड के पीछे पुलिस नशेबाजी मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद काफी हद तक हालात साफ हो सकेंगे। पुलिस ने मामले की जांच हादसा और हत्या के बिंदुओं पर कर रही है।

पुलिस ने कानपुर सिकठिया के मृतक परवेश की पत्नी सविता से पूछताछ की है। पूछताछ में सविता ने बताया कि घर में पति मुर्गा लेकर आए थे। उसे बनाने के लिए कहा था। उसी दौरान चचेरा भाई सर्वेश व दोस्त संतोष, पिंटू पहुंचे। नशे में पति को लेकर चले गए थे। वहीं सिकिठिया प्रधान आकाश सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले तक गेहूं की कतराई चारों एक साथ कर रहे थे। चारों एक साथ रहते थे और नशेबाजी करते थे। पुलिस बयानों के आधार पर हादसे और हत्या की जांच में जुटी है। उधर, सिकठिया गांव से करीब दो सैकड़ा लोग घटनास्थल पहुंचे थे। पुलिस ने भीड़ से ही संतोष और सर्वेश को हिरासत में ले लिया है। परवेश की मौत के बाद पत्नी सविता और बच्चों का हाल बेहाल है। मृतक अपने पीछे पुत्र शुभम (12), शुभी(10), नैना(8), रौनक (5) छूट गए हैं। मृतक के पिता रामऔतार की 15 दिन पहले ही मौत हुई थी। एक अप्रैल को तेरहवीं संस्कार था। मृतक का बड़े भाई सुरेश की छह माह पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। इन हालात में परवेश का परिवार बेसहारा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed