फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body of newly married woman found hanging, accused of murder

Fatehpur News: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Sat, 11 May 2024 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Dead body of newly married woman found hanging, accused of murder
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के तौरा गांव में नवविवाहिता का शव शुक्रवार को फंदे से लटका मिला। पिता ने दहेज में बाइक व रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया है। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हथगाम थाने के अदलीपुर निवासी अमृतलाल की पुत्री कुसुमा देवी (21) की शादी एक साल पहले कौशांबी के संकरा बाबा मंदिर में तौरा गांव निवासी मलखान सिंह के पुत्र प्रदीप के साथ हुई थी। शादी के पहले दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी था। प्रदीप दिल्ली में मजदूरी करता है। मलखान सिंह ने बताया कि वह बड़ी बहू कोमल, पुत्री किरन के साथ खेत गए थे। पत्नी मालती देवी मायके गई थी। घर में छोटी बहू कुसुमा थी।
विज्ञापन

वह खेत से भूसा लाकर दूसरे घर में रख रहा था। भूख लगने पर नाश्ता लेने बहू कोमल को घर भेजा। बहू के घर पहुंचने पर दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद पाई। खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। छत पर किसी तरह चढ़कर सीढि़यों के रास्ते नीचे पहुंची। कुसुमा को फंदे पर लटकता देखकर शोर मचाया। ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। फंदा काटकर शव को नीचे उतरा गया। कुसुमा के मायके से भाई दिलीप कुमार, पिता अमृतलाल, चाचा रोहितलाल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता अमृतलाल ने तहरीर देकर बताया कि ससुराली बेटी को फोन पर बातचीत नहीं करने देते थे। उसके साथ मारपीट कर दहेज में बाइक व रुपयों की मांग करते थे। किसी तरह छिपकर बेटी फोन पर बातचीत करती थी और आपबीती बताई थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर पुत्री की हत्या की गई है। पिता ने बेटी के पति प्रदीप, ससुर मलखान, सास बदामा देवी, देवर पवन कुमार, गुलशन कुमार, ननद किरन देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ ने घटनास्थल की जांच की है। थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।

इनसेट
पति से दो बार वीडियो कॉल पर सुबह की बात
नवविवाहिता की आत्महत्या के पीछे पुलिस ठोस वजह तक नहीं पहुंच सकी है। घर के हालात और कुसुमा का मोबाइल पुलिस ने खंगाला है। घर के अंदर कुसुमा ने नाश्ते के लिए सेवई, पूड़ी, सब्जी तैयार कर रखा था। पति से वीडियो काल पर सुबह दो बार बातचीत की थी। पुलिस ने पति से फोन पर पूछताछ की। पति बोला कि उसने पत्नी का हाल जाना था। वह सुबह बड़ी खुश थी। अचानक आत्महत्या कैसे और क्यों किया है, यह नहीं मालूम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed