फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body found in paddy field, The young man was missing for seven days, the family said killed in a land dis

धान के खेत में मिला शव: सात दिन से लापता था युवक, परिजन बोले- जमीन विवाद में हत्या...केमिकल डालकर जलाया

Tue, 29 Aug 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 29 Aug 2023 01:11 AM IST
सार

Fatehpur Crime: भाई हरिओम ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस भाई की खोजबीन में सक्रिय नहीं थी। गांव के ही कुछ लोग जमीन विवाद की रंजिश मानते थे। उन लोगों के बारे में पुलिस को बताया था, लेकिन उनसे पूछताछ नहीं की गई।

विज्ञापन
Dead body found in paddy field, The young man was missing for seven days, the family said killed in a land dis
खेत पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के असोथर कस्बे में घर से एक किलोमीटर दूर धान के खेत से सात दिन से लापता युवक का शव सोमवार शाम बरामद हुआ। परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या के बाद शव पर केमिकल डालकर झुलसाने का आरोप लगाया है। सीओ मौके पर जांच करने पहुंची।

विज्ञापन

पुलिस पर भी जांच में हीलाहवाली के आरोप लगाए हैं। थाना क्षेत्र के प्रेममऊ कटरा निवासी देवेंद्र उर्फ धर्मेंद्र (20) खुद का ट्रैक्टर चलाता था। वह 21 अगस्त घर से हनुमान मंदिर चौराहा बताकर निकला था। घर नहीं लौटने पर बड़े भाई हरिओम ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पानी भरे देवेंद्र के खेत में सोमवार शाम एक ग्रामीण ने शव पड़ा देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शव देवेंद्र का होने की पहचान की। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर बैरिकेडिंग लगाई। सीओ प्रगति यादव व फोरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग जमीन विवाद की रंजिश मानते थे
भाई हरिओम ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस भाई की खोजबीन में सक्रिय नहीं थी। गांव के ही कुछ लोग जमीन विवाद की रंजिश मानते थे। उन लोगों के बारे में पुलिस को बताया था, लेकिन उनसे पूछताछ नहीं की गई। उन लोगों ने ही भाई की हत्या कर दी।

केमिकल से शव को झुलसाया भी है
शिनाख्त छिपाने के लिए किसी केमिकल से शव को झुलसाया है। मृतक भाई हरिओम और धर्म सिंह में दूसरे नंबर का था। उसकी चार बहनों और मां नीलम का हाल बेहाल दिखा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों के आरोप की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed