फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   DDC had stolen the chicken farm house fire

डीडीसी के मुर्गी फार्म हाउस में चोरी कर लगाई आग

Thu, 21 Apr 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 21 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
DDC had stolen the chicken farm house fire
गेहूं की फसल राख

जिला पंचायत सदस्य फुलबसिया के मुर्गी फार्म हाउस में चुनावी रंजिश के चलते सामान चोरी करने के बाद आग लगा दी गई। आरोपियों ने बुधवार तड़के घटना को अंजाम दिया। आग लगने की सूचना पर जिला पंचायत सदस्य और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। दमकल ने आग पर काबू पाया। आरोपियों के खिलाफ पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य फुलबसिया पत्नी सोहनलाल मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी हैं। बेटे नागेंद्र ने बताया कि चार साल पहले सनगांव में जमीन खरीदी थी। उसी जमीन पर मुर्गी पालन के लिए फार्म हाउस बनाया था। फार्म हाउस जल्द ही चालू करना था। करीब पांच बजे भोर जमीन के पीछ गेहूं की कतराई कर रहे ग्रामीणों ने फार्म हाउस में आग लगी देखकर सूचना दी। वे लोग मौके पर पहुंचे। भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकल बुलाई गई।
विज्ञापन


दमकल व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आग लगाने वालों का ग्रामीणों ने पीछा किया था। इसमें एक आरोपी की भोला पटेल निवासी चितौरा की पहचान हो सकी है। आरोपी पांच लोग रहे हैं। भोला पटेल ने जिला पंचायत चुनाव में विरोध किया था। उनके चुनाव जीतने के बाद प्रधानी चुनाव में सपोर्ट मांग रहे थे। प्रधानी चुनाव में उनका सपोर्ट नहीं किया था। इसकी खुन्नस भोला पटेल मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से रात को फार्म हाउस से जनरेटर, बोर उखाड़कर नलकूप मशीन, पाइप, फार्म हाउस के दरवाजे चोरी कर ले गए हैं। इसके बाद पूरे फार्म हाउस में आग लगाई है। पचास हजार कीमत का नया जनरेटर मंगलवार रात को लगाया गया था। सीओ सिटी समर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी पक्ष को थाने बुलाया गया है। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed