{"_id":"5818e1214f1c1bae3143684f","slug":"damaged-and-had-to-rush-to-the-accident-site-were-phur-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से नहीं मिल रहा लोगों को छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से नहीं मिल रहा लोगों को छुटकारा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Wed, 02 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
ज्वालागंज रोडवेज बस स्टाप के पास लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली पर्व में शहर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। सड़कोें में लोगों को घंटो जाम से जूझना पड़ा। ज्वालागंज तिराहे पर मंगलवार को सुबह से जाम लग गया। बाइक सवार, पैदल राहगीर भी जाम से निकलने में जद्दोजहद करते रहे। पुलिस की काफी मशक्कत के बाद जाम हटा, तब आवागमन शुरू हुआ।
शहर में जाम की समस्या दिन प्रतिदिन गहराती जा रही है। अधिकतर चौराहों पर जाम लगा रहता है। वाहनों का सड़क पर आड़ा तिरछा खड़ा होना जाम की वजह बना हुआ है। प्रमुख बाजार वाली गलियों के अलावा भी अन्य सड़कों में जाम की स्थित बनी रहती है। हर दिन लोगों को घंटों जाम के झाम से जूझना पड़ता है।
शहर के ज्वालागंज, पत्थरकटा चौराहा, आईटीआई रोड, वर्मा चौराहा, बाकरगंज, सदर अस्पताल तिराहा, देवीगंज में जाम लगा रहता है। तिराहे, चौराहे पर पिकेट ड्यूटी करने वाले सिपाही भी जाम हटवाने में नाकाम हैं।