फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dadua being projected image

अनुमान से बन रही ददुआ की मूर्ति

Thu, 04 Feb 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर। Updated Thu, 04 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dadua being projected image
फतेहपुर। सपा नेता व पूर्व सांसद बाल कुमार ने कहा कि माता-पिता व भाभी के साथ भाई शिवकुमार उर्फ ददुआ की मूर्ति जयपुर में बन रही है। 10 दिन के अंदर अगर मूर्ति बन जाती है तो शिवहरे रामजानकी हनुमान मंदिर में यह मूर्तियां भी अन्य मूर्तियों के साथ स्थापित करा दी जाएंगी। दादू की फोटो भले ही घर व पुलिस के रिकार्ड में न रही हो, लेकिन वह किस तरह के थे? यह परिवार के लोग जानते हैं। इसी आधार पर मूर्ति तैयार करवाई जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार को ग्रीन हवेली मेें मीडिया से बातचीत में उन्होंने तिमंजिला मंदिर में होने वाले धार्मिक महोत्सव की जानकारी दी। उन्होंने 14 फरवरी को विशाल भंडारा में उन्नाव, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, अंबेडकरनगर, फैजाबाद समेत 22 जिलों से करीब एक लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया।
विज्ञापन


अमर उजाला के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भले ही भाई शिव कुमार की कोई फोटो घर या फिर पुलिस रिकार्ड में उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन घर परिवार के लोगाें को पता है कि वह किस तरह के थे! ऐसे में उनकी फोटो होने और न होने का कोई सवाल ही नहीं रहता। हम लोग उनका चेहरा पहचाते हैं, उसी आधार पर मूर्ति तैयार करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed