{"_id":"8ad2ee9f4dacc0018936f398539ccf6a","slug":"crisis-of-fertilizer-raised-in-kisan-diwas-to-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दिवस में डीएम की बैठक में खाद संकट की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दिवस में डीएम की बैठक में खाद संकट की गूंज
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 18 Dec 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
किसान दिवस की बैठक में किसानों ने खाद संकट के साथ धान खरीद न होने की
विज्ञापन
समस्या बताई।जर्जर तार बदलने, ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के
सापेक्ष कम बिजली मिलने व बिल वसूली में उत्पीड़न की शिकायत की। जिलाधिकारी
ने बैठक में विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि मलवां में फूड पार्क के लिए जमीन उपलब्ध है। किसान आगे आएं और उत्पाद का प्रोसेसिंग कराकर अच्छा लाभ कमाएं।
फूड पार्क के विषय में फूड इंजीनियर प्रदीप द्विवेदी ने आर्गेनिक मेन्योर के बारे में बताया। किसानों ने धान खरीद न होने के साथ खाद न मिलने की समस्या बताई। निजी क्षेत्रों में अधिक मूल्य पर खाद बिक्री की शिकायत पर डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक विक्रेता किसानों को कैश रसीद दें। कृषि विभाग के अधिकारियों क ो निर्देश दिए कि क्षेत्रों में भ्रमण कर जांच करें।
उप कृषि निदेशक जीसी कटियार ने बताया कि इफको फूलपुर पीक मौसम में बंद होने के कारण किसानों को खाद की समस्या आ रही है। एक रेक एनएफएल की लगी है। टाटा पीपीएल की एक एक रेक आगामी एक सप्ताह के अंदर प्राप्त हो जाएगी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 22 विक्रेताओं के प्राधिकार पत्र निलंबित किए गए हैं तथा छह विक्रेताओं के निरस्त किए गए है। दो विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर की गई है। एक सप्ताह के अंदर यूरिया की तीन रेक प्राप्त हो जाएंगी। डीएम ने कहा कि नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य चल रहा है। 25 दिसंबर के बाद नहरों में पानी की आपूर्ति कराई जाएगी। संयुक्त कृषि निदेशक सांख्यिकी डा.राजेश कुमार गुप्ता ने किसानों को मौसम आधारित फसल बीमा एवं संशोधित राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। बताया कि मौसम आधारित फसल बीमा योजना में किसान ने किसी भी बैंक से ऋण लिया हो। बैंक किसान का अनिवार्य रूप से बीमा करेगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी भवानी सिंह एवं लोकनाथ पांडेय, सत्य प्रकाश तिवारी, रामदत्त मिश्र आदि किसान मौजूद रहे।