फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young man stabbed and killed

युवक की आशनाई में चाकुओं से गोदकर हत्या

Sun, 21 Dec 2014 01:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 21 Dec 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
Young man stabbed and killed

कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा नगर स्थित रेलवे गोदाम के पास एक युवक को शनिवार की रात को चाकुओं से गोदकर मार डाला। युवती के भाई और उसके दोस्त ने इस वारदात को अंजाम दिया। इलाकाई लोगों की घेराबंदी के चलते हत्यारोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


रेल बाजार रोड निवासी सूरज पासी (30) पुत्र बुद्धिलाल पासी  को इलाके की ही एक युवती से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के मोबाइल पर फोन करके उसे रेलवे गोदाम के किनारे मिलने के लिए युवक ने बुलाया था।
विज्ञापन


इसकी भनक युवती के भाई ब्रजेश कोरी को लग गई। ब्रजेश अपने साथी शालू के साथ रेलवे गोदाम पहुंचा और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

भाई को देखकर युवती मौके से भाग निकली। भाई और उसके दोस्त ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद दोनों आरोपी शराब के नशे में होकर सूरज को भी शराब पिलाई। उसके बाद दोनों ने मिलकर सूरज को  चाकुओं से गोद डाला। सूरज की मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पास में ही ग्राउंड में बैडमिंटन खेल रहे कुछ युवकों को चीखें सुनाई दीं। तभी उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती, सूरज की लाश मिली। 


पुलिस को देखते ही आरोपी भाग रहे थे लेकिन युवती का भाई ब्रजेश कोरी हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने मौके से शराब की बोतल, गिलास और आला कत्ल चाकू बरामद कर लिया है। सीओ सिटी समेत पूरे शहर का फोर्स पर मौके पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed