फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two bike riders die from storm

आंधी के झोंके से दो बाइक सवारों की मौत

Mon, 07 May 2018 11:15 PM IST
fatehpur
fatehpur Updated Mon, 07 May 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। रविवार शाम आई आंधी ने दो और की जान ले ली। एक बाइक सवार पेड़ से टकराया तो दूसरा अन्य वाहन से जा भिड़ा। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के देहुली गांव निवासी शिवदर्शन का बेटा रामराज (23) रविवार को किसी काम से बिना हेलमेट शहर आया था। वह लगभग आठ बजे बाइक से गांव लौट रहा था। उसरैना बाईपास के पास आंधी में रामराज दूसरे वाहन से जा भिड़ा। आंधी का झोंका खत्म होने के बाद गश्त कर रही पुलिस ने युवक को हाईवे पर पड़ा देखा। पुलिस ने 108 नंबर एंबुलेंस से युवक को जिला अस्पताल भेजा। वहां डाक्टरों ने रात 10 बजे मृत घोषित कर शव को मुर्दाघर में रखवा दिया। युवक की शादी पांच साल पहले चंदा देवी से हुई थी। उसके दो बच्चे राजन (40) और साजन (2) हैं।
विज्ञापन

उधर, खखरेरू थाने के कोट गांव निवासी फूलचंद्र सोनकर का बेटा राजू (22) रविवार को किशनपुर कस्बा खरीदारी करने आया था। रात करीब आठ बजे बाइक से लौट रहा था। दसईपुर के पास आंधी में असंतुलित होने से बाइक पेड़ से भिड़ गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed