{"_id":"58f7b6824f1c1bf25847060d","slug":"three-teacher-sack-report-filed-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शिक्षक बर्खास्त, रिपोर्ट दर्ज की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन शिक्षक बर्खास्त, रिपोर्ट दर्ज की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Logo
बीएसए विनय कुमार ने बुधवार को तीन शिक्षकों की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त कर दी है। इसके अलावा कूटरचित अभिलेख तैयार करने के आरोप में सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज करने के लिए लिखापढ़ी की गई है।
प्रदेश में हुई 16 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में जिले में भी साढ़े तीन सौ शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। इनमें प्रदीप कुमार की प्राथमिक स्कूल गोपालपुर पिलही, विनय कुमार की प्राथमिक स्कूल झुरहापुर व सुमित कुमार की प्राथमिक स्कूल गुरवल में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति की गई थी। तीनों शिक्षकों ने भोपाल (मप्र) के शैक्षिक अभिलेख लगाए थे।
बीएसए ने बताया कि जब पहली बार इनके शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन कराया गया तो ये फर्जी पाए गए। शिक्षकों के प्रत्यावेदन पर दुबारा एक खंड शिक्षा अधिकारी को भोपाल बोर्ड भेजकर अभिलेखों का सत्यापन कराया गया तो वहां इनका कोई रिकार्ड नहीं पाया गया। एक सप्ताह में इनसे अपना पक्ष रखने को नोटिस दी गई पर इन्होंने जवाब नहीं दिया। बीएसए ने बताया कि तीनों शिक्षकों की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त करते हुए सदर कोतवाली में कूटरचित अभिलेख तैयार करने को एफआईआर दर्ज करने को लिखा है।