{"_id":"bf15a17c3ca185c9a311fb7005830364","slug":"theft-in-jageyshwar-dham-temple-provoked-outrage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागेश्वर धाम से शेषनाग की मूर्ति चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जागेश्वर धाम से शेषनाग की मूर्ति चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक स्थलों पर चोरी की वारदातें थम नहीं रही हैं। शुक्रवार की रात चोरों ने ऐतिहासिक सिद्धपीठ जागेश्वर मंदिर से अष्टधातु निर्मित भगवान शेषनाग की मूर्ति उठा ले गए। थानाक्षेत्र में 48 घंटे के भीतर यह पांचवीं वारदात है। इसके पूर्व मसजिद व चार मंदिरों में चोरी की घटनाएं हुईं। घटना को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह ने बताया कि मंदिर के पुजारी ने मूर्ति को बक्से में रखा है। वह इलाहाबाद गए हैं। लौटने पर मूर्ति मिल जाएगी।
असोथर थाना क्षेत्र के बुधरामऊ गांव निवासी नन्हा चौरसिया ने दो दशक पहले शेषनाग की मूर्ति सिद्धपीठ जागेश्वर मंदिर में लगवाई थी। ग्रामीण शनिवार सुबह मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे।
विज्ञापन
मंदिर से मूर्ति गायब देख ग्रामीणों ने अन्य लोगों को जानकारी दी। ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव निवासी नन्हा चौरसिया ने बताया कि उन्होंने मुंबई से लाकर अष्टधातु की मूर्ति मंदिर में स्थापित करवाई थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर एसओ शिवमंगल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंदिर के पुजारियों से मामले की जानकारी ली। एसओ ने बताया कि मंदिर में प्रत्येक सोमवार को ही पूजा अर्चना के लिए शेषनाग की मूर्ति रखी जाती है।
सुरक्षा की दृष्टि से पुजारी ने मूर्ति को बक्से में रख दिया। पुजारी इस वक्त इलाहाबाद में हैं। उसके लौटते ही मूर्ति मिल जाएगी। जानकारी पर पता चला है कि मंदिर में एक किलो वजन तांबे की शेषनाग की मूर्ति भी है।
इसकी कीमत हजारों में होगी। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले मंदिर से 51 किलो का घंटा भी चोरी हो चुका है। धार्मिक स्थलों में तीन दिनों के अंदर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। बिंदकी इलाके में दो दिन पहले मस्जिद से पाक किताबें और अन्य सामान की चोरी हुई थी।