फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The same night the theft of millions of shop and four houses

एक ही रात दुकान व चार घरों से लाखों की चोरी

Sun, 27 Nov 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 27 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
The same night the theft of millions of shop and four houses
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
 बहुआ में पिकेट पुलिस सोती रही और चोरों ने एक ही रात चार घरों व एक दुकान से लाखों का माल पार कर दिया। पुलिस की लापरवाही से इलाकाई लोग गुस्से में हैं।  
विज्ञापन

ये घटनाएं शुक्रवार रात ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ में कृष्णानगर मोहल्ले के पश्चिमी इलाके में हुईं। यहां के रशीद ने बताया कि वह सपरिवार शादी समारोह में गए थे। घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और अलमारी से तीन तोले सोने के हार, ढाई सौ ग्राम चांदी की तोड़िया, दो तोले सोने के कान का झाला, दस हजार रुपये सहित करीब ढाई लाख का माल ले गए। इसी इलाके में अकील के घर से करीब पचास हजार रुपये कीमत के सोेने और चांदी के जेवरात, चार हजार रुपये, साइकिल समेत करीब 70 हजार का माल चोरी हो गया।
विज्ञापन


अकील के मुताबिक, परिवार के लोग सो रहे थे। चोर कमरे में दाखिल हुए और अलमारी का लॉकर तोड़कर माल समेट ले गए। पड़ोस में डीजे के शोरशराबे मेें वे खटपट नहीं सुन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना में चोरों ने हकीम के  घर से चार हजार रुपये और साइकिल पार कर दी। इश्तियाक के घर से चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने की चेन, दस हजार रुपये, पांच सौ के पुराने नोट समेट ले गए। चोरों ने सत्तार राईन की जनरल स्टोर की दुकान का ताला चटका कर छोटे नोटों की नकदी से भरा गोलक और करीब एक लाख कीमत का सामान पार दिया।

घटनास्थल से पांच सौ मीटर दूर पुरानी पुलिस चौकी के पास पिकेट ड्यूटी लगती है। पीएचसी होने से अस्पताल में पूरी रात एंबुलेंस की आवाजाही रहती है।

इसके बाद भी बेखौफ चोरों ने वारदातें कर डालीं। एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पुलिस रात में गश्त पर चली गई होगी, तभी मौका पाकर चोरों ने वारदातें की हैं। घटनास्थल की जांच कर ली गई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed