फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Riot racket, woman's death

रास्ते के विवाद में मारपीट, महिला की मौत

Wed, 26 Apr 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर। Updated Wed, 26 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Riot racket, woman's death
पु‌िललिस तैनात
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ले में सोमवार देर रात रास्ते के विवाद में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान मोहल्ले में भगदड़ की नौबत रही। बवाल के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद कोतवाली में भी हंगामा हुआ। पुलिस ने सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है। पुलिस महिला की मौत को संदिग्ध मान रही है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

पनी मोहल्ला निवासी स्वर्गीय नवी बक्स की पत्नी जरीना उर्फ मौला (55) एवं पड़ोसी लाला बशीर के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार रात जरीना का बेटा शानू उर्फ शारिक बाइक निकाल रहा था। आरोप है कि तभी पड़ोसी लाला बशीर बेटा शाहनवाज भी रास्ते में बाइक लेकर खड़ा हो गया। गली की चौड़ाई कम होने के कारण दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई। इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग जुट गए। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। इस दौरान मोहल्ले में हलचल मच गई। इस दौरान जरीना घायल हो गई। उसे आनन- फानन में प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल ले गए तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दी तहरीर ने  शानू ने आरोप लगाया कि सुदून पुत्र मकसूद, लाला बशीर, लाला बशीर की पत्नी नसीमुन व बेटा शाहनवाज, आजम पुत्र वहीद, राजाबाबू पुत्र असलम, नयाब पुत्र अजीज ने उसकी जमकर पिटाई की। इसी बीच उसकी मां जरीना व भाई आरिफ उर्फ बब्बू बीच बचाव करने आए तो आरोपियों ने लाठी, डंडे एवं छूरी से हमला कर दिया। इस दौरान जरीना बेहोश होकर गिर पड़ी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जरीना का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शानू व आरिफ का भी मेडिकल कराया। कोतवाल दीपक पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गैरइरदातन हत्या, बलवे, धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके पर मारपीट हुई है लेकिन महिला की मौत पिटाई से होना संदिग्ध मालूम पड़ रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली में हुआ हंगामा
जरीना की मौत के बाद उसके परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने टरकाने की कोशिश की। इस पर जरीना पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और कोतवाली में हंगामा करने लगे। बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed