फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pregnant student made the report on Prdhanpti

प्रधानपति पर गर्भवती छात्रा ने कराई रिपोर्ट

Sun, 12 Feb 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 12 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Pregnant student made the report on Prdhanpti
प्रतीकात्मक
जेल में निरुद्ध ग्राम प्रधानपति बृजेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू के खिलाफ पांच माह की गर्भवती हाईस्कूल की छात्रा ने शनिवार रात रेप और गर्भवती करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि अकेले होने पर प्रधानपति उसके घर में जबरन घुस आता था। डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग बाल संरक्षण अधिनियम और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित किशोरी के पिता की छह साल पहले और मां की डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। उसका सबसे बड़ा भाई दिल्ली में प्राइवेट नौक री करता है। गांव में हाईस्कूल की छात्रा अपने दूसरे नंबर के भाई के साथ रहती है। छात्रा ने बताया कि वह छह माह पहले घर में अकेली थी।
विज्ञापन



उसका भाई किसी काम से चला गया था। तभी आरोपी प्रधानपति घर में घुस आया था, उससे दुष्कर्म किया। उसने उससे तीन बार दुष्कर्म किया। दस अगस्त 2015 को रेप के बाद उसके पेट में गर्भ ठहर गया। वह किसी से भी कु छ भी बता नहीं सकी। उसे प्रधानपति ने धमकी दी कि अगर किसी से कुछ भी बोला तो उसके भाई की हत्या कर देगा। प्रधानपति के जेल चले जाने के बाद किसी तरह हिम्मत जुटाकर थाने पहुंची है। एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी प्रधानपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे पांच दिन पहले गबन के आरोप का वारंट होने पर जेल भेजा जा चुका है। .........
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed