{"_id":"56f590e24f1c1ba805f14d38","slug":"pac-deployed-in-the-town-hnswa","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंसवा कस्बे में तनाव, पीएसी तैनात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हंसवा कस्बे में तनाव, पीएसी तैनात
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
हंसवा कस्बे में बंद बाजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरियांव थाना क्षेत्र के हंसवा कस्बे में अंडे की दुकान पर पैसे के लेनदेन के मामूली विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। कस्बे की दुकानों के धड़ाधड़ शटर गिर गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को पकड़ लिया। तब मामला शांत हो सका। ऐतिहात के तौर पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
कस्बा निवासी पीरमोहम्मद की अंडे और फल की दुकान है। कोल्ड स्टोर मालिक बुद्धराज का बेटा प्रिंशू साथियों के साथ बुधवार रात शराब के नशे में अंडे खाने पहुंचा। तभी उसका दुकानदार पीर मोहम्मद से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
झगड़ा होते देख दो पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए। एक पक्ष के लोगों ने दुकानें बंद कर दी। तनाव के हालात होने की खबर पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पीरमोहम्मद ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में आरोपियों ने उनकी दुकानों का सामान फेंक दिया और मारपीट की।
विज्ञापन
एसएचओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि आरोपी प्रिंशू और राजू को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।