{"_id":"19dead3892fba1fb8970f48e51526121","slug":"old-trick-swindled-rs-22-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध को झांसा देकर 22 हजार रुपये ठग लिए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध को झांसा देकर 22 हजार रुपये ठग लिए
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खजुहा कस्बे की पुलिस चौकी के पास टप्पेबाजों ने एक
विज्ञापन
वृद्ध को शिकार बना लिया। तीन टप्पेबाज जमा पर्ची में विवरण लिखने का चकमा
देकर 22 हजार रुपये ले भागे। ठगे जाने पर वृद्ध ने पुलिस की शरण ली। वह
बड़ौदा ग्रामीण बैंक में रुपये जमा करने आया था।
गांव बरेठर खुर्द निवासी छोटेलाल बैंक में 22 हजार रुपये जमा करने के लिए लाइन में लगे थे। बकौल छोटेलाल तभी तीन युवक आए। उन्होंने कहा कि आपके रुपये कितने-कितने के हैं, इसकी पर्ची भरी है कि नहीं।
मना करने पर एक युवक एक पर्ची लेकर आया। बोला, कि लाओ अपने रुपये, इसमें अलग-अलग जोड़कर लिखना पड़ता है। देखो हम लोगों ने ऐसे लिखा है हमें दो लाख रुपये जमा करने है। तभी एक युवक ने कहा कि यह लो पकड़ो हमारे दो लाख रुपये, तुम्हारी पर्ची भर देते हैं।
बकौल छोटेलाल वह उनके रुमाल में बंधे कागज की गड्डी पकड़े बैठा रहा और लघुशंका का बहाना कर पहले दो युवक और उसके बाद पर्ची भर रहा युवक भी चकमा देकर निकल गया।
छोटेलाल ने बताया कि उसे भी जाता देख वह चिल्लाए तो भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो टप्पेबाज गायब हो चुके थे। छोटेलाल ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कोतवाल केके यादव ने बताया कि टप्पेबाजों को पकड़ने के लिए चौकी इंचार्ज को लगाया गया है।