फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   NTPC miscreants looted coil

बदमाशों ने लूटा एनटीपीसी का तार

Wed, 04 May 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Wed, 04 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
NTPC miscreants looted coil
मौके पर जांच करते सीओ - फोटो : अमर उजाला
धाता/खागा  थाना क्षेत्र के सुकुलपुर गांव के भुइयन बाबा देव स्थान के पास  मंगलवार की रात सशस्त्र बदमाशों ने चौकीदारों को बंधक बना एनटीपीसी का पांच बंडल बिजली  तार लूट लिया। यह तार को ट्रक में भरकर  ले गए। इस तार की कीमत करीब साढे़ बारह लाख रुपये बताई  गई है। प्रोजेक्ट सेक्शन अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंचे सीओ अतुल कुमार चौबे ने जांच पड़ताल की।  
विज्ञापन


               खागा-धाता रोड के  किनारे देव स्थान के पास एनटीपीसी बिजली की बड़ी लाइन तैयार कर रहा है। मंगलवार की  रात करीब आठ बजे आठ बंडल तार आया था। तार की सुरक्षा  में ठेकेदार नासिर हुसैन ने चौकीदार सीतेंद्र प्रधानिक व उत्पल प्रधानिक को लगाया था।  रात करीब 12 बजे आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश हाइड्रोलिक मशीन और ट्रक लेकर आए। इन्हाेंने दोनों चौकीदारों के हाथ पैर बांध दिए। बदमाश हाइड्रोलिक मशीन से तार के बंडलों को ट्रक में लादकर ले गए। 
विज्ञापन


सुबह गांव वालों ने दोनों चौकीदारों के हाथ पैर खोले। तार लूट की सूचना पर सीओ अतुल कुमार चौबे मौके पर  पहुंचे । इन्होंने चौकीदाराें से पूछताछ की।  प्रोजेक्ट सेक्शन अभियंता एस मधुकर ने भी मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से जानकारी ली। इसके बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई। तहरीर में विभाग के ही कर्मचारियों पर  शक जताया गया। एसओ अरविंद सिंह गौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विभाग में ही काम कर रहे तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed