फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Massacre again on Friday

हत्याकांड में शुक्रवार को फिर हंगामा

Sat, 11 Mar 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 11 Mar 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Massacre again on Friday
चौराहे पर शव रखकर पुलिस पर आक्रोश जताती भीड़ - फोटो : अमर उजाला
निधि हत्याकांड में शुक्रवार को फिर हंगामा हुआ। शुक्रवार को चौक बाजार खुलने के वक्त चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया गया। नारेबाजी हुई। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग उठी। एफआईआर में आरोपियों के नाम बढ़ाने का भरोसा देने पर ढाई घंटे बाद जाम हट सका। इसके बाद शव को तब तक घर पर रोके रखा गया जब तक पुलिस ने कागजी कार्रवाई में नाम नहीं बढ़ा दिए।
विज्ञापन



बीएससी फाइनल की छात्रा निधि (19) पुत्री ओम प्रकाश उर्फ बबलू सोनी का शव पड़ोसी उमेश कुमार तिवारी के भूतल में गुरुवार को बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया। उसके शरीर पर दर्जनों चोटाें के निशान भी मिले। परिजनों व इलाकाई लोगों में घटना के बाद ही पुलिस की कार्यशैली को लेकर आरोप लगाने लगे थे। संदिग्धों की धरपकड़ कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। पूरी रात पोस्टमार्टम के बाद घर के बाहर परिजन शव को रखकर विलाप करते रहे। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे लाश लेकर चौराहे पहुंच गए। चौराहे पर भीड़ ने जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। खबर मिलते ही सीओ सिटी समरबहादुर, कोतवाल दीपक पांडेय व सभी चौकियों का फोर्स पहुंचा।
विज्ञापन



मामला शांत न होने पर एएसपी आरके यादव, सीओ सर्वेश कुमार मिश्रा, एलआईयू, पीएसी, कई थानों का फोर्स पहुंचा। चौराहे को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया। इलाकाई लोगों के समझाने बुझाने पर किसी तरह से भीड़ शांत हुई। पीड़ित पक्ष ने मामले में मार्के ट मालिक उमेश कुमार तिवारी, इमरान और उसके अज्ञात साथियों को नामजद करने व सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाने की तहरीर दी। दूसरी मांग थी कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। पुलिस ने पहले से ही पूछताछ के लिए उमेश और डिश ऑपरेटर इमरान को उठाकर पूछताछ करने की बात कही। इस बात का परिजनों को भरोसा नहीं हुआ। तब उन्हें सीओ सिटी कोतवाली ले गए। वहां दोनों को लॉकअप में दिखाया। चौराहे से शव उठाने के बाद परिजन घर ले गए। वहां दोपहर के तीन बजे तक लाश बर्फ  पर रखे रहे। सीओ सिटी और कोतवाल दोबारा निधि के घर गए। उन्हें समझा बुझाकर अंतिम संस्कार किए जाने की सलाह दी। इसके बाद पुलिस सुरक्षा घेरे में शव का शाम को अंतिम संस्कार भिटौरा में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed