फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Knockout child thrown into the pit, death

बच्चे को पीटकर गड्ढे में फेंका, मौत

Fri, 08 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 08 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Knockout child thrown into the pit, death
मारे गए बालक आदित्य के रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

बेलदरइया कब्रिस्तान में गुरुवार दोपहर खेल रहे छह साल के बच्चे को पीटकर पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


मारा गया बालक आदित्य कुमार बेलदरइया मोहल्ला निवासी गोपाल का बेटा था। गोपाल पेड़ों की लकड़ियां काटने की मजदूरी करते हैं। इनके घर के सामने कब्रिस्तान है। इन दिनों इसकी बाउंड्री बन रही है। इसके लिए कब्रिस्तान में ही दस फिट गहरा गड्ढा खोदकर उसमें पानी भरा गया है।
विज्ञापन


मां गुड्डी देवी ने बताया कि दोपहर को आदित्य मोहल्ले के बच्चों के साथ कब्रिस्तान में खेल रहा था। निर्माण करा रहे लोगों ने बच्चों को खेलने से मना किया। न मानने पर उनके बच्चे को दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई के बाद पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख अन्य बच्चे चीख पुकार मचाते हुए घर आए। मोहल्ले के लोगों के साथ वह मौके पर पहुंची। लोगों ने पानी के अंदर से किसी तरह बच्चे को बाहर निकाला। बेहोशी हालत में उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया।

सीओ सिटी समर बहादुर सिंह व कोतवाल आरके पांडेय ने मौके पर जांच की। कोतवाल आर के पांडेय ने बताया कि गुड्डी की तहरीर पर मोइन कुंजड़ा, लल्लू कुंजड़ा, रसूल, इरफान, साबिर व निर्माण करा रहे ठेकेदार रामजी समेत 11 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कोतवाल का कहना है कि जांच के दौरान पता चला है कि दो दिन से कब्रिस्तान में निर्माण कार्य नहीं हो रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि बच्चे की मौत पिटाई से हुई या डूबने से।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed