फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jewelry store theft and a half million

सराफा की दुकान से ढाई लाख की चोरी

Tue, 27 Dec 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Tue, 27 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Jewelry store theft and a half million
सराफ की दुकान का टूटा शटर। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे में रविवार की रात चोरों ने एक सराफ की दुकान का शटर तोड़कर ढाई लाख के जेवर चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर सराफ व अन्य कारोबारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उधर लाखों की चोरी की जानकारी होने पर फिंगर प्रिंट टीम ने भी पहुंच गई और नमूने लिए। खागा सीओ ने कुछ सुराग हाथ लगने की बात कह कारोबारियों को जल्द खुलासे का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


कस्बे के सिठौरा मोहल्ला में रहने वाले मदनलाल सोनी की बाजार मेें सराफ की दुकान है। वह रविवार की शाम आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह छह बजे उन्हें लोगों से दुकान का शटर उठा होने की जानकारी मिली। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर उठा था। अंदर दाखिल हुए तो काउंटर में रखे सोने और चांदी के आभूषण नहीं थे। सराफा की दुकान में चोरी होने की जानकारी पर बड़ी तादाद में व्यापारी नेता जमा हो गए और  पुलिस को निष्क्रिय बताया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि रात में पुलिसिंग न होने से आपराधिक वारदातें होती हैं। इसके बावजूद पुलिस का ढर्रा नहीं बदल रहा है। एसओ गणेश प्रसाद ने बताया पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की है। फिंगर प्रिंट की टीम भी पहुंची थी। उसने अपने स्तर पर साक्ष्य जुटाएं हैं। भुक्तभोगी सराफ की तहरीर में करीब ढाई लाख का सामान चोरी जाने की बात बताई गई है। एफआईआर लिखकर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। सीओ अतुल चौबे ने बताया कि पुलिस की टीमें लगाई गईं हैं। जल्द ही चोरी का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी हो सकती है चोरी
फतेहपुर। खखरेरू में सराफ की दुकान में हुई चोरी काफी बड़ी हो सकती है। यह बात दिन भर चर्चा का विषय बनी रही। पुलिस की मौजूदगी के बीच तमाम लोग ढाई लाख की चोरी को मामूली करार देते रहे। ऐसा माना जाता रहा है कि इनकम टैक्स के झमेले से बचने के लिए सराफ ने कम सामान चोरी जाने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed