फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Intermediate student has given a scold for gutkha

गुटखे के लिए डांट पर इंटर की छात्रा ने दे दी जान

Mon, 18 Jun 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Intermediate student has given a scold for gutkha
kin of deceased - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुटखा खाना इंटर की छात्रा के लिए मौत का सबब बन गया। मां के डांट से छात्रा इस कदर नाराज हुई कि जिंदगी खत्म करने की ठान ली। छात्रा ने रविवार दोपहर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। रेलवे कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के चकनथनपुर गांव निवासी भूप सिंह लोधी की बेटी आरती उर्फ कल्लो (17) इस वर्ष इंटर में फेल हो गई थी। मां निर्मला ने बताया कि इधर कई दिनों से संगत में पड़कर आरती गुटखा खाने लगी थी। मां ने  रविवार सुबह आरती को गुटखा चबाते पकड़ लिया। जमकर फटकार लगाई और दो चार चांटे मार दिए। दोपहर किसी समय आरती लापता हो गई। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे, तभी ग्रामीणों ने सनगांव गांव रेलवे क्रासिंग के डाउन ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव पड़ा होने की खबर दी। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि छात्रा ट्रैक के आसपास घूम रही थी। डाउन लाइन पर ट्रेन के आते ही छात्रा ने कूद कर जान दे दी। ग्रामीणों ने बताया जब तक वह लोग कुछ समझ पाते ट्रेन निकल चुकी थी। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर मां बहनों में कोहराम मच गया। पिता भूप सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। आरती छह बहनें पुष्पा देवी, गौरी, पूजा, कल्पना, खुशी में तीसरे नंबर की थी। सबसे छोटा मोहित इकलौता भाई है। सबसे बड़ी बहन पुष्पा शादीशुदा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed