फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Hanged by the shopkeeper if he was not married

शादी न होने पर दुकानदार ने लगाई फांसी

Wed, 04 Apr 2018 11:34 PM IST
fatehpur
fatehpur Updated Wed, 04 Apr 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hanged by the shopkeeper if he was not married
गिरिजा शंकर गुप्ता उर्फ अंटीना बाबू (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala

विज्ञापन
फतेहपुर। शादी न होने से अवसाद में दुकानदार ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बड़े भाई ने बताया कि शादी न होने से अवसाद में रहता था।

शहर कोतवाली क्षेत्र के चंदियाना मोहल्ला निवासी स्वर्गीय बंशीधर गुप्ता का बेटा गिरिजा शंकर गुप्ता उर्फ अंटीना बाबू (36) की चौक बाजार में आर्टिफिशियल ज्वैलरी की दुकान चलाते थे। वह अविवाहित थे और परिवार से अलग मकान में रहते थे। कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में वार्ड का चुनाव लड़ा था। उनका 12 साल का भतीजा शुभ बुधवार सुबह करीब नौ बजे घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुलने पर दरवाजे के बीच छूटी जगह से हाथ डालकर उसने कुंडी खोली। वहां, भगवा रंग के अंगौछे के फंदे से चाचा को पंखे से लटकते देखकर परिजनों को खबर दी। भाई गणेशी और परिजन मौके पर पहुंचे। बड़े भाई गणेशी व रामू गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। शादी न होने की वजह से अवसाद में रहते थे। इसी वजह से फांसी लगाई होगी। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। सबसे छोटा भाई पंकज मुंबई में रहता है। सभासद गोपाल रस्तोगी ने बताया कि वह धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लेते थे। आसपास के लोगों ने बताया कि वह रात के करीब 12 बजे चौगलिया पान खाने गए थे। चौकी इंचार्ज कैलाश नाथ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed