{"_id":"590247e54f1c1bf168c0bde7","slug":"four-killed-11-wounded-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में चार की मौत, 11 घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में चार की मौत, 11 घायल
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर।
Updated Fri, 28 Apr 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में वृद्धा का गमगीन बेटा, बहू
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में चार की मौत, 11 घायल
फतेहपुर। जिले में गुरुवार को अलग-अलग सात हादसों में चार लोगों की मौत हो गई और ग्यारह घायल हो गए। सभी घायलों केा अस्पताल भर्ती कराया गया जहां कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने संबंधित थानों में कार्रवाई के लिए तहरीर भी दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।
हादसा-1
पोते को स्कूल छोड़ लौट रही दादी को कार ने कुचला
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा निवासी रामराज पाल की पत्नी कुसुमा (60) गुरुवार को पोते को कस्बे में ही स्कूल छोड़ने गई थीं। लौटते वक्त सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। चालक कार समेत फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घरवालों को खबर दी। भूसा ढोने गया बेटा छोटेलाल और बहू भागकर मौके पर पहुंचे। मां को जिला अस्पताल ले गए। सिर में गंभीर चोट देख डाक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। छोटेलाल ने बताया कि उसके पास रुपयों का इंतजाम नहीं था। उसने सरकारी एंबुलेंस कानपुर जाने के लिए बुलाई लेकिन वह देर में आई। मां की मौत हो गई। चौकी इंचार्ज मुमताज खान ने बताया कि घरवालों की ओर से थाने में हादसे की कोई सूचना नहीं दी गई है।
---
हादसा-2
ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत, पत्नी-बहू घायल
बहुआ(फतेहपुर)। ललौली थाना क्षेत्र के करैहा का डेरा निवासी ननकू का बेटा राम प्रकाश निषाद (35) मजदूरी करता था। वह गांव के राज कुमार सिंह का भूसा ढोने गया था। साथ में पत्नी बुदिया, छोटे भाई उमेश की पत्नी बृजरानी भी थी। परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर में भूसा लेकर जा रहे थे तभी चोराही नाले कल्लू का डेरा के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचेे दबकर राम प्रकाश की मौत हो गई। दोनों महिलाएं भी घायल हो गईं। परिजनों ने आरोप लगाया कि चालक नशे में था। वह घायल होने के बाद भी ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। राम प्रकाश के तीन बेटे संजय, रोहित, मोहित और बेटी ममता हैं।
विज्ञापन
--------
हादसा-3
डंपर ने भट्ठा मुनीम को कुचला, मौत
फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के छिवली गांव निवासी विजय कुमार सिंह उर्फ राजन सिंह(56) कल्यानपुर थाना क्षेत्र के परिहारन का डेरा गांव स्थित भट्ठे में मुनीम थे। बुधवार देर रात गांव जाने के लिए दूधी कागार मोड़ पर खड़े थे। बाद में हाईवे पार करते वक्त मुनीम को डंपर ने कुचल दिया। चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। मुनीम को पहचान लिया और परिजनों को खबर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को मार्च्युरी हाउस भेजवा दिया। उनके दो बेटे यशपाल सिंह, पवन सिंह और बेटियां सुनीता, विनीता, रानी हैं। परिजनों ने बताया कि रानी की शादी के लिए कानपुर में रिश्ता देखा था। बाकी बेटियों की शादी कर चुके थे।
----
हादसा-4
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की मौत
फतेहपुर। बिहार प्रांत खगड़िया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र अरड़िया निवासी मोहम्मद बशीर का बेटा मुन्ना(30) अपने भाई चुन्ना के साथ रेलवे के अंडरब्रिज निर्माण में मजदूरी करता था। कटोघन से रात को ट्रैक्टर में निर्माण का कुछ सामान लेकर खागा कैंप आ रहा था। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर ट्रैक्टर में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में मुन्ना और पश्चिम बंगाल प्रांत मालदा जिले के चांचल बाबूटोला निवासी अब्दुल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया। उसके भाई चुन्ना ने बताया कि वह लोग ठेकेदार की देखरेख में कई महीने से मजदूरी कर रहे हैं।
----
हादसा-5
दो टीचर समेत पांच घायल, दो रेफर
फतेहपुर। अलग-अलग स्थानों पर मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। हथगाम थाने के पट्टीशाह गांव निवासी सीताराम का बेटा दिलीप (9) कक्षा एक का छात्र है। वह स्कूल पढ़ने जा रहा था। उसे गांव में ही एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगी। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर कर दिया।
उधर, बकेवर थाना क्षेत्र के मझिलेगांव निवासी प्यारेलाल को किसी वाहन ने सड़क पार करते वक्त टक्कर मार दी। हादसे में घायल प्यारेलाल को जिल अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर किया है। कानपुर गोपालपुरी निवासी सुखदेव का बेटा वीरन यादव गुरुवार को परीक्षा देने के लिए बकेवर नामामऊ गांव आया था। सड़क पार करते वक्त चार पहिया ने टक्कर मार दी। वह गंभीर घायल हो गया। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे के पास स्कूटी सवार शिक्षिकाओं को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के रानी कालोनी निवासी साधना शुक्ला व ममता लोधनपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। वह गुरुवार की सुबह स्कूल जा रही थीं। हेलमेट लगाए होने की वजह से सिर में चोट नहीं आई। दोनों के पैराें में ही चोट आई है।
-------------------
हादसा-6
भट्ठे में ईंटे ढहीं मजदूर दबा
फतेहपुर। किशनपुर थाने के असहट गांव निवासी शंकर (55) ईंट भट्ठे में मजदूरी करता है। वह गुरुवार को भट्ठे में काम कर रहा था। तभी ईंट का चट्टा भरभरा कर ढह गया। इसमें शंकर दबकर घायल हो गया। मलवा हटाकर मजदूरों ने उसे बचाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
--------------------
हादसा-7
क्रासिंग गेट गिरने से किसान घायल
फतेहपुर। असोथर थाने के पटैतापुर गांव निवासी रामचंद्र गुरुवार को हंसवा कस्बे बाजार जा रहे थे। फैजुल्लापुर रेलवे क्रासिंग गेट को पार कर रहे थे। अचानक गेट बंद होने लगा। तभी उनके सिर में गेट टकरा गया। घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।