{"_id":"57c483964f1c1bc3602cb7c4","slug":"flirting-by-minor-throat-pressed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग ने की छेड़खानी, गला दबाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग ने की छेड़खानी, गला दबाया
Tue, 30 Aug 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार हुईं युवतियां
- फोटो : amar ujala
Link Copied
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम 13 वर्षीय किशोरी के साथ किशोर ने छेड़खानी कर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर जांच के बाद किशोरी को रात सवा नौ बजे मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने अस्पताल में ही किशोरी के बयान दर्ज किए। आरोपी को हिरासत मेें ले लिया गया है। किशोरी खेत से शाम को गांव जा रही थी। गांव की ओर से भट्ठा मजदूर का नाबालिग लड़का आ रहा था। उसने किशोरी को रास्ते मेें ही घसीट लिया। उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर गला दबा दिया। इस दौरान गांव के प्रधान ने घटना देखकर रुके। आरोपी के भागने पर दबोच लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा। एसओ संजय सिंह ने बताया कि आरोप पर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि घटना संदिग्ध है। लड़की गांव जा रही थी, दूसरी तरफ से लड़का भागते हुए आ रहा था। तभी दोनोें टक्कर हो गई। जिसमें लड़की को चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।