{"_id":"5783ed1a4f1c1b117a13de72","slug":"fishing-dispute-lasted-pills","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने के विवाद में चली गोलियां ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मछली पकड़ने के विवाद में चली गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
यमुना नदी में प्रतिबंध के बावजूद मछली पकड़ी जा रही है। रविवार रात क्षेत्र में मछली पकड़ने के विवाद में दो पक्षों में गोली चल गई। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना से पुलिस अनिभिज्ञता जता रही है। हालांकि दो पक्षों में हुई फायरिंग में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के जाफरगंज व चांदपुर थानाक्षेत्र में यमुना नदी के गंगौली, धौरहरा, बारा, ककोरा, गजईपुर, दरियाबाद, चांदपुर, मवई, रिठवां, धाना, परसेढ़ा, दपसौरा घाटों में जुलाई से सितंबर तक असलहों के बल पर रात में मछुवारे मछली का शिकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
पकड़ी जाने वाली मछलियां पिकप, बोलेरो, लोडर में लादकर जहानाबाद, घाटमपुर, बिंदकी, कानपुर, चौडगरा आदि स्थानों की मंडियों में बेची जा रही हैं। मछली पकड़नेे को लेकर रविवार की रात यमुना नदी में जाल डालने के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहा सुनी के बाद गोलियां चल गईं।
विज्ञापन
गोलियों की आवाज सुन ग्रामीणों में बदमाशों के आने की आशंका को लेकर दहशत फैल गई। जब पता चला कि मछली के विवाद में गोलियां चली हैं, तभी ग्रामीणों को चैन की नींद आई। थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने बताया कि उनके पास ऐसी किसी भी प्रकार की सूचना नहीं है। उन्हाेंने कहा पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।