फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Death of the worker due to fall of the tree

पेड़ की डाल गिरने से मजदूर की मौत

Thu, 23 Mar 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 23 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Death of the worker due to fall of the tree
डीएम आवास के सामने पड़ा कटा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
डीएम आवास के सामने कंपनी बाग की बाउंड्री निर्माण के लिए बुधवार को एक मजदूर की पेड़ की डाल काटने के  दौरान गिरने से मौत हो गई। घटना की खबर परिजनों को साथी मजदूरों ने दी है। पेड़ बगैर परमीशन के काटा जा रहा था। हालांकि पेड़ से दुर्घटना होने की आशंका से इलाके के लोग पेड़ काटने की मांग  कर रहे थे।
विज्ञापन



गाजीपुर थाने के डुंडरा पहाड़पुर गांव निवासी मैकू का बेटा खन्ना (40) मजदूरी क र परिवार चलाता था। नगर पालिका परिषद उद्यान विभाग के कंपनी बाग की बाउंड्री का निर्माण करा रही है। बाउंड्री के निर्माण में बाग में कई बड़े पेड़ दिक्कत पैदा कर रहे हैं। इसी वजह से काटे जा रहे हैं। मजदूर खन्ना पेड़ पर दोपहर को काफी ऊंचाई में चढ़ा था। अचानक डाल टूटने से मजदूर सड़क पर आ गिरा। साथ में काम कर रहे मजदूर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन



जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मजदूरों में इसे लेकर रोष भी रहा। साथी मजदूर शिवसागर का कहना था कि पेड़ हरा होने की वजह से काटने के लिए परमीशन होना चाहिए, लेकिन सारे नियम ताक पर रखकर पालिका निर्माण करा रही थी। कोतवाल दीपक पांडेय ने बताया कि शव  मार्च्युरी में रखा दिया गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम गुरुवार को परिजन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed