फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   current Ran homes , five scorched , a death

घरों में दौड़ा करंट, पांच झुलसे, एक की मौत

Mon, 30 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 30 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
current Ran homes , five scorched , a death

थाना क्षेत्र के इटैली गांव के घरों में रविवार को

विज्ञापन
हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। करंट से मां-बेटे समेत पांच लोग झुलस गए। नर्सिंग होम में इलाज के दौरान बेटे ने दम तोड़ दिया। बिजली विभाग की लापरवाही से हुए इस हादसे से गांववाले गुस्से में हैं। हथगाम थाना क्षेत्र के इटैली गांव में अरविंद तिवारी की मौत के मामले में पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रविवार देर रात गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ खुर्शीद अंसारी ने बताया कि जांच करके मामले में कार्रवाई की जाएगी।

इटैली गांव के घरों में रविवार को हाई वोल्टेज करंट से उपकरण फुंकने लगे। बल्ब की रोशनी अचानक तेज होने पर गांव के रमाकांत तिवारी का बेटा अरविंद (35) स्विच बंद करने लगा, तभी स्विच से चिपक गया।

उसे करंट की चपेट में आया देख मां मिथिलेश बचाने पहुंची तो वह भी करंट की चपेट में आ गईं। परिजनों ने जैसे-तैसे दोनों को करंट से अलग कर पास के नर्सिंगहोम पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान अरविंद ने दम तोड़ दिया।

मिथिलेश का इलाज चल रहा है। दूसरी ओर गांव के दिनेश, श्रीकांत की बेटी मोना तिवारी, बब्लू अपने घरों में बिजली उपकरणों को बंद करते समय करंट से झुलस गए। इनका भी नर्सिंगहोम में इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि 11 हजार वोल्ट की लाइन का लटकता तार घरेलू सप्लाई के तारों से छू गया था। इसी से घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ा और यह हादसा हो गया।

लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही अरविंद की मौत हुई और अन्य ग्रामीणों की जान खतरे में पड़ गई। वे विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। हादसे में जान गवांने वाले अरविंद की शादी तीन साल पहले खागा की कीर्ति से हुई थी। हादसे के बाद से उसकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed