फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Color insert in MO assault, two classes stress

फाग में रंग डालने पर मारपीट, दो वर्गों में तनाव

Sun, 27 Mar 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Sun, 27 Mar 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Color insert in MO assault, two classes stress
पुलिस से पूछताछ करते एडीएम, एसडीएम - फोटो : अमर उजाला

हंसवा(फतेहपुर)। थरियांव थाना क्षेत्र के चक मुगल गांव में रविवार दोपहर फाग के दौरान एक युवक को रंग डालने पर तनाव हो गया। दो वर्गों के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। मारपीट होने लगी। पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात काबू में कर लिए। पुलिस डीजे साउंड मालिक की तलाश में जुटी है। दोनो पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। एएसपी, एसडीएम इलाके में कैंप करने पहुंचे हैं।

विज्ञापन


गांव में होली पर्व के बाद फाग कार्यक्रम के दौरान रंग खेला जा रहा था। तभी चंद्रशेखर ने अपने साथियों के साथ मिलकर विशेष संप्रदाय के गुड्डू पर रंग डाल दिया। विरोध करने पर झड़प और गाली गलौच हो र्गई। गुड्डू के रंग डालने की खबर पाकर विशेष संप्रदाय के लोग इकट्ठा हो गए। दोनों वर्गों के इकट्ठा लोगों के बीच छिटपुट मारपीट हुई। तभी खबर पाकर एसएचओ ऋषिकांत शुक्ला, चौकी इंचार्ज मोहम्मद अली व पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्षों के लोग इधर- उधर भागने लगे। डीजे और साउंड सर्विस का मालिक सुनील निवासी मदारीपुर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी खोज में छापेमारी की। वहीं अराजकता फैलाने वाले दोनों पक्षाें के छह लोगों को उठा लिया गया। गांव में दो वर्गों के बीच तनाव की खबर से पुलिस व जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। एएसपी आरके यादव, एडीएम आलोक सिंह और एसडीएम विवेक श्रीवास्तव पहुंचे। अधिकारी गांव में कैंप करते रहे। एएसपी ने बताया कि मामूली विवाद हुआ। सारा मामला शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed