फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   baramade mein soe kisan ki hatya

बरामदे में सोए किसान की हत्या

Sun, 13 Jan 2019 12:13 AM IST
gaurav gaurav फतेहपुर
फतेहपुर Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 13 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
baramade mein soe kisan ki hatya
मुकीम के निर्माणाधीन मकान के पास मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बरामदे में सोए किसान का शव शनिवार सुबह चारपाई पर मिला। शव देख परिजनों ने तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा बढ़ता देख आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने पैनल डाक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्रेन हैमरेज से मौत होना सामने आया है।  
विज्ञापन


धाता के सरवनपुर निदौरा गांव निवासी मुकीम खान (50) पड़ी पट्टे की पैतृक जमीन पर मकान बनवा रहे थे। उनके दो बेटे महफुजल, तहजुबल और एक बेटी जेबा है। महफुजल दुबई में नौकरी करता है। जेबा की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


मुकीम की पत्नी सरवरी बेगम ने बताया पति रात को खाने के बाद करीब 11 बजे निर्माणाधीन मकान के पास स्थित अब्दुल मजीद के बरामदे में सोने गए थे। उसी बरामदे में निर्माण कार्य का सामान रखा है। जिसकी रखवाली के लिए वह वहीं रहते थे। शनिवार सुबह अब्दुल मजीद के परिजनों की नींद खुली तो उन्हें मृत पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरवरी बेगम ने बताया उसके पति की पड़ोसी तौफीक की पत्नी फिरदौस जहां, जेठ बदल के बेटे मोहम्मद हुसैन, देवर सलीम और उसकी पत्नी खातून ने नौ जनवरी को पिटाई की थी। वह लोग रास्ते से पीछे हटकर मकान बनवाने को कह रहे थे। उसी खुन्नस में उसके पति की तकिया से मुंह दबाकर हत्या की गई है।


हत्या की सूचना पर एसपी राहुल राज, एएसपी पूर्वी पूजा यादव, सीओ रामप्रकाश, एसओ संदीप तिवारी पहुंचे। एसओ संदीप तिवारी ने बताया पहले हुए झगड़े की एनसीआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। परिजनों के आरोप पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed