फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After that, this time the teacher cheated

फिर हुई टप्पेबाजी, इस बार टीचर को ठगा

Fri, 10 Mar 2017 12:58 AM IST
फतेहपुर
फतेहपुर Updated Fri, 10 Mar 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
After that, this time the teacher cheated
टीचर मालती देवी - फोटो : अमर उजाला
टप्पेबाजी की घटनाएं रुक नहीं रहीं। गुरुवार को बस अड्डे के पास सहायक अध्यापिका से टप्पेबाज नकदी, जेवरात ले उड़े। टीचर को टप्पेबाजों ने उसके बेटे की बीमारी का झांसा देकर ठग लिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



टीचर मालती देवी शहर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ला निवासी राधेश्याम यादव की पत्नी हैं। वह ड्यूटी से घर लौट रही थी। उन्होंने बताया कि बसअड्डे से घर की ओर जाते वक्त आर्य समाज के पास पहुंची थी, तभी दो व्यक्ति उनके पास पहुंचे। बेटे की हालत गंभीर होने का हवाला देकर तंत्र मंत्र कराने को कहा। अजनबी के मुंह से बेटे की हालत सुनकर होश उड़ गए। वह टप्पेबाजों के झांसे में आकर पास में स्थित गणेश मंदिर पहुंची।
विज्ञापन


वहां पूजा के दौरान टप्पेबाजों ने जेवरात, नकदी दूर रखने की बात कही। मंदिर में उन्हें रोक कर टप्पेबाज पूजा सामग्री लेने के बहाने गायब हो गए। बेटे मुलायम सिंह यादव ने तहरीर देकर बताया कि उसकी मां के 12 ग्राम सोने की एक जोड़ी झुमकी, दस ग्राम सोने की जंजीर, एक अंगूठी पांच ग्राम और छह हजार की नकदी टप्पेबाज ले गए हैं। कोतवाल दीपक पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed