फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accident on bicycle with his brother fatehpur

भाई के साथ साइकिल से जा रही थी, ट्रैक्टर तले कुचली

Sat, 03 Dec 2016 01:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 03 Dec 2016 01:06 PM IST
सार

-यूपी में तेजी से बढ़ रहे सड़क हादसे
-प्रशासन नहीं कस रहा फर्राटा भर रहे वाहनों पर लगाम
 

विज्ञापन
accident on bicycle with his brother fatehpur
डेमो

विस्तार

कार्रवाई के अभाव में सड़कों पर बेरोक-टोक वाहन फर्राटा भर रहे हैं। नतीजा बढ़ते सड़क हादसों के रूप में मिल रहा है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा शनिवार को यूपी के फतेहपुर में हुआ।  

विज्ञापन


छोटे भाई के साथ साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को बिंदकी में तेज रफ्तार में आई एक ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। भाई का शरीर पहियों के बीच हिस्से में होने से वह बाल बाल बच गया। सदान बादन का पुरवा खजुहा निवासी किसान संतोष कुमार की बेटी अंकुल(15) बकेवर के जानकी इंटर कॉलेज में हाइस्कूल की छात्रा थी।
विज्ञापन


वह शनिवार सुबह भाई पंकज के साथ स्कूल जा रही थी। पंकज साइकिल चला रहा था। केशरिया बाग़ का भठ्ठा के पास ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दिया। अंकुल पहिये के नीचे आ गयी और पंकज पहियों के बीच खाली स्थान पर गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकुल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। यह तीन भाइयों में अकेली थी। एक बहन विवाहित है। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी चालक भाग गया उसकी तलाश करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed