{"_id":"5b689f274f1c1b9f3e8b57e3","slug":"81533583143-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मराठी महिला की हत्या कर फेंकी गई थी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मराठी महिला की हत्या कर फेंकी गई थी लाश
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के परसेढ़ा गांव के पास महिला की हत्या कर फेंके शव के राज से पुलिस जल्द पर्दा उठा सकती है। ऐसा हुआ तो यह पुलिस के लिए ब्लाइंड मर्डर केस के मामलों में बड़ी कामयाबी होगी। कई थाना क्षेत्र में महिलाओं के हत्या कर फेंके शवों के मामले सालों से अनसुलझे पड़े है। जिनके खुलासों में पुलिस टीम हांफ चुकी है।
चांदपुर थाना क्षेत्र का परसेढ़ा गांव हमीरपुर को जाने वाले मार्ग पर पड़ता है। 16 दिसंबर 2017 की सुबह गांव किनारे एक 35 साल की महिला का शव बरामद हुआ था। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। काली कुर्ती, लाल सलवार, सैंडिल, बैंगनी दुपट्टा, लाल और काले रंग का स्वेटर पहने थी। पुलिस ने हत्या कर शव छिपाने की
एफआईआर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ की थी। मामले की जांच क्राइम ब्रांच इंवेस्टीगेशन सेल को दी गई थी। उन्नाव के युवक की हत्या के मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस के हाथ महिला के मर्डर का सुराग लगा। महिला का महाराष्ट्र से कनेक्शन सामने आया है। मूल रूप से मराठी होने की बात आई है। महाराष्ट्र में किसी के गले की महिला फांस बन गई थी। रास्ते से हटाने के बाद बहाने से कानपुर लाई गई। हत्या के बाद चांदपुर थाना क्षेत्र में शव फेक कर कातिल फरार हो गए थे। ऐसे कल्यानपुर, थरियांव थाना क्षेत्र में तीन महिलाओं की हत्याओं के मामले अनसुलझे पड़े हैं। इनके खुलासों को लेकर पुलिस गंभीर नहीं दिखाई देती है।
विज्ञापन
-----------------
शिक्षिका पर डीएम से कार्रवाई की मांग
फतेहपुर। बेरहमी से पिटाई से घायल छात्र मयंक श्रीवास्तव के परिजनों ने डीएम से मिलकर शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग की है। राधानगर मोहल्ला निवासी अनिरुद्ध श्रीवास्तव का बेटा मयंक वीआईपी रोड के एक स्कूल का छात्र है। उसकी कोर्स पूरा न होने पर बेरहमी से स्कूल में पिटाई की गई थी। पिता ने कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस के कार्रवाई न करने पर डीएम से शिकायत की है। ब्यूरो
-------------
मवेशियों भरी पिकअप पकड़ी
हुसैनगंज। पुलिस ने नौगांव के पास से चेकिंग के दौरान मवेशियों भरी पिकप पकड़ी है। पिकप से रायबरेली जिले के गुरबख्सगंज थाना क्षेत्र के गुधौरी गांव निवासी अयूब, नफीस, अलताफ, अफरोज को गिरफ्तार किया गया। एसएसआई नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सात मवेशियों को क्रूरता पूर्वक पिकप में भरे थे। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ब्यूरो
-------------
किशोर की पिटाई से मचा हड़कंप
खागा। कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर इलाके में सोमवार रात एक किशोर की पिटाई किए जाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। 100 नंबर पर किसी ने दो वर्ग के लोगों के भिडने की सूचना दी। खागा कोतवाल सुरेश चंद्र ओमहरे और खखरेरू थानेदार सच्चिदानंद त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही मारपीट कर लोगों की भीड़ छट गई। कुल लोगों को पुलिस कोतवाली उठा ले गई है। कोतवाल सुरेश चंद्र ने बताया कि सूचना गलत निकली है। एक किशोर को कुछ लोग मारपीट रहे थे।
ब्यूरो
--------------
दहेज हत्यारोपी जेल गए
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहमतदौलतपुर गांव के दहेज हत्या के मामले में फरार सास कलावती और ननद पिंकी को पुलिस ने जेल भेजा है। एक पखवारे पहले कलावती की बहू की मौत हो गई थी। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था। ब्यूरो
खागा सर्किल सीओ व निरीक्षक बदले गए
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने नवगांतुक सीओ अंशुमान मिश्र को खागा सर्किल की कमान सौंपी है। खागा सीओ श्रीपाल यादव को जाफरगंज सीओ बनाया गया है। खागा सीओ खागा कोतवाली, किशनपुर, खखरेरू, धाता, सुल्तानपुर घोष, खागा फायर स्टेशन का पर्यवेक्षण कार्य देखेगे। सीओ श्रीपाल जाफगंज, चांदपुर, ललौली, गाजीपुर थानों का पर्यवेक्षण कार्य कर देखेगे। उसके साथ कार्यालय, भवन एवं एलआईयू शाखा के राजपत्रित अधिकारी होगे। उधर, चर्च मामले में सस्पेंड निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को बहाल कर क्राइम ब्रांच भेजा गया है। पुलिस लाइन से निरीक्षक अरविंद कुमार तिवारी को क्राइम ब्रांच, निरीक्षक विनोद कुमार को प्रभारी रिट सेल/सम्मन सेल, उपनिरीक्षक अनुरुद्ध कुमार द्विवेदी को कोतवाली, एसआई कामेश्वर सिंह को सुल्तानपुर घोष, एसआई प्रेम पाल को दतौली चौकी से ललौली, दतौली चौकी इंचार्ज मुमताज खान को एसएसआई जाफरगंज, क्राइम ब्रांच से एसआई राजीव कुमार सिंह को एसएसआई जहानाबाद, कोतवाली से अंकुर कैथवास को छिवलहा चौकी, कल्यानपुर से अरविंद कुमार यादव को कोतवाली भेजा गया है।
महिला की हत्या कर फेंकी गई थी लाश
- आठ माह बाद हुआ सनसनीखेज हत्या का खुलासा
- महाराष्ट्र से हत्यारोपी महिला को लेकर आए थे
अमर उजाला ब्यूरो