फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   मोबाइल पर बातचीत रोकने पर महिला ने दी जान

मोबाइल पर बातचीत रोकने पर महिला ने दी जान

Fri, 01 Feb 2019 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल पर बातचीत रोकने पर महिला ने दी जान
थरियांव (फतेहपुर)। मोबाइल पर बातचीत में टोकाटाकी से तंग आकर नौ माह पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस पहुंची। मायके पक्ष ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण फांसी होना सामने आया है।
विज्ञापन


हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सराय डडीरा गांव निवासी राकेश सिंह का बेटा सूरज अपनी मां के साथ ननिहाल थरियांव थाने के डिउहा गांव में रहता है। उसका हुसैनगंज के टूरीपर गांव निवासी जयकरन की बेटी रंजना (22) के साथ प्रेम प्रसंग था। उसने पिता की मर्जी के खिलाफ रंजना से अप्रैल 2018 में शादी कर ली थी। ननिहाल में मिली खेती
विज्ञापन


की देखभाल कर जीवनयापन करता है। सूरज ने बताया कि पत्नी एक रिश्तेदार से अक्सर मोबाइल पर बातचीत करती थी। वह छिपकर बातचीत करने का विरोध करता था। दो बार मोबाइल छीन लिया था। इसके बाद भी नया मोबाइल वह ले लेती थी। परिवार के लोग खेत में बुधवार को काम पर चले गए थे। वह छिवलहा बाजार करने गया था। घर लौटने पर पत्नी को छत के कुंडे पर फांसी के फंदे लटकते देखा। उसने ससुराल पक्ष और पुलिस को सूचना दी। कार्यवाहक एसओ वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या एवं परिचय
25- फाइल फोटो रंजना

मोबाइल पर बातचीत रोकने पर महिला ने दी जान
नौ माह पहले प्रेम विवाह रचाया था, पति ने दो बार छीन लिया था मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed