फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ट्रेन में किशोरी को घूरने में फौजी को गिरफ्तार

ट्रेन में किशोरी को घूरने में फौजी को गिरफ्तार

Sun, 25 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में किशोरी को घूरने में फौजी को गिरफ्तार
ट्रेन में किशोरी को घूरने में फौजी गिरफ्तार
विज्ञापन


फतेहपुर। ट्रेन में यात्रा के दौरान किशोरी को घूरने के आरोप में रविवार को फौजी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी और वादी पक्ष के बीच काफी गहमागहमी भी हुई। जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

इलाहाबाद में तैनात फौजी राजाराम राजस्थान प्रांत के रहने वाले हैं। वह पांच दिन की छुट्टी लेकर प्रयागराज एक्सप्रेस से घर जा रहे थे। वह स्लीपर एस सेवन कोच में बैठे थे। उनके सामने ही दिल्ली की रहने वाली एक फैमिली बैठी थी। परिवार के सदस्यों में 17 साल की किशोरी थी।
विज्ञापन


किशोरी ने परिजनों से फौजी के घूरने और अश्लील टिप्पणी किए जाने बात कही। परिजनों ने मामले की सूचना रेलवे टीसी को दी। आपत्ति जताने पर फौजी परिवार के लोगों से भिड़ गया। सूचना पर जीआरपी ने स्टेशन आई ट्रेन से फौजी और परिजनों को नीचे उतारा। एसओ समरबहादुर सिंह ने बताया कि फौजी के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वह शराब के नशे में था। इसी वजह से उलझ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इलाहाबाद में तैनाती, घर जा रहा था राजस्थान, अभद्र टिप्पणी किए जाने का भी लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed