{"_id":"5c782e10bdec22108404d512","slug":"31551379984-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पति की मौत, पत्नी व बच्चा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में पति की मौत, पत्नी व बच्चा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। सड़क हादसे में गुरुवार रात एक युवक की मौत हो गई। पत्नी व बच्चा घायल हैं। अन्य हादसों में तीन लोगों को चोट की वजह से अस्पताल में भर्ती की किया गया।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के बौहारा गांव निवासी भोला शंकर के बेटे हीरालाल सोनकर(35) पत्नी रानी देवी और तीन साल के बेटे तनिष्क को लेकर बाइक से ससुराल बिंदकी के सेलावन गांव आए थे। बकेवर थाने के गैस एजेंसी के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। तीनों को घायल
देखकर बिंदकी सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान डाक्टर ने हीरालाल को मृत घोषित कर दिया। पत्नी रानी देवी ने बताया कि उसकी मां की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। उन्हें देखने के लिए आए थे। लौटते वक्त हादसा हुआ है। महिला व उसके बच्चे को मामूली चोट लगी है। पुलिस को इनके पास हेलमेट नहीं मिला। उधर, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के छीछा मोड़ पर कोरवा गांव निवासी हनीफ के बेटा शानू बाइक सवार अचानक कुत्ता सामने आने से टकरा कर घायल हुआ। इसी तरह बिंदकी के पारादान निवासी बृजेश कुमार व उसका भाई रितेश कुमार एक बाइक से घर जा रहे थे। छीछा मोड़ पर एक लोडर टक्कर मारकर निकल गया। दोनों को भर्ती कराया गया। इनके पास हेलमेट नहीं मिला।