{"_id":"5b5e0d604f1c1b764d8b57e0","slug":"31532890464-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। बेकाबू ट्रक ने रविवार सुबह कुंवरपुर रोड पर एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। चालक ट्रक समेत भाग निकला। पुलिस ने तीनों को अस्पताल भेजा। वहां से उन्हें कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।
रविवार सुबह थाना कल्याणपुर क्षेत्र के पहरवापुर गांव निवासी किसान बृजराज सिंह, नरेश कुमार एवं इसी थाना क्षेत्र के पड़ोसी गांव दादन खेड़ा निवासी हनुमंत सिंह उर्फ पुत्तू सिंह एक ही बाइक पर फतेहपुर से बिंदकी आ रहे थे। कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अलियाबाद-कुंवरपुर रोड पर पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
हेलमेट न होने से तीनों लोग लहूलुहान हो गए। ट्रक मौके से निकल गया। दुर्घटना स्थल पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने गंभीर घायल हनुमंत सिंह उर्फ पुत्तू सिंह और नरेश कुमार को जिला अस्पताल के लिए एंबुलेंस से भेजा। बृजराज सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के दौरान हालत चिंताजनक देख बृजराज सिंह को हैलट कानपुर के लिए रेफर कर दिया। उधर, जिला अस्पताल में भी प्राथमिक उपचार बाद दोनों घायलों को हैलट कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाल एपी तिवारी ने बताया कि ट्रक चालक के बारे में छानबीन की जा रही है।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
- तीनों की हालत नाजुक, हैलट रेफर
अमर उजाला ब्यूरो