फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   3 dead in road accidents

हादसों में महिला समेत तीन की मौत

Tue, 19 Dec 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर Updated Tue, 19 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
3 dead in road accidents
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

नेशनल हाईवे पर सोमवार को महज 20 किलोमीटर की दूरी पर दो सड़क हादसे हुए। पहले हादसे में मुरादीपुर के पास कार की टक्कर से घायल वृद्ध की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दूसरे हादसे में चितौरा मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी महिला गिर गई। सिर में चोट ज्यादा लगने से उसकी मौत हो गई। तीसरा हादसा मथइयापुर-करनपुर मार्ग पर हुआ। यहां ट्रक की टक्कर से कक्षा छह का छात्र हो गया। कानपुर के हैलट में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

चौडगरा (ब्यूरो)। मुरादीपुर के पास सोमवार दोपहर कानपुर की ओर जा रही कार की चपेट मेें आने से एक वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार दो लोग नीचे उतरे। पुलिस के साथ घायल वृद्ध को सदर अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। तमाम कोशिशों के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पंजाब प्रांत निवासी गुरुदीप सिंह कार से उड़ीसा से लौट रहे थे। उनके भाई कृतपाल सिंह कार चला रहे थे। गुरुदीप ने बताया कि कल्यानपुर थाने के पास अचानक एक वृद्ध सड़क पार करने लगा और कार की चपेट में आ गया। तुरंत कार किनारे लगाकर वृद्ध को कार में लिटाया। खुद 100 नंबर पर खबर दी। पर, जान नहीं बचा सके। एसआई गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि शिनाख्त होने के बाद पंचनामा भरने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


अल्लीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बकंधा गांव निवासी छोटे शाह सोमवार को बरौरा गांव जाने के लिए बाइक से पत्नी नसरीन (25) व दो साल के बच्चे के साथ निकले थे। बच्चे को डाक्टर को दिखाना था। मलवां थानाक्षेत्र के चितौरा मोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रक बाइक में कट मारते हुए निकल गया। छोटे तो संभल गए, लेकिन नसरीन बच्चे समेत नीचे गिर गईं। बच्चे को मामूली चोट लगी। नसरीन को सिर में गहरी चोट लगने से वह अचेत हो गईं। हादसे के बाद चालक, ट्रक लेकर कानपुर की ओर भाग निकला। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जान नहीं बची। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि यदि महिला हेलमेट लगाए होती तो शायद जान न जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन



हुसैनगंज। सड़क हादसे में मथइयापुर-करनपुर मार्ग पर घायल कक्षा छह के छात्र अजय कुमार की कानपुर के हैलट में सांसे थम गईं। छात्र को कालेज मोड़ के पास ट्रक ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में सदर अस्पताल में फर्स्ट एड के बाद कानपुर हैलट रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों में इस खबर से कोहराम मच गया है।
यह हादसा सोमवार को सुबह पौने 10 बजे हुआ।

थाना क्षेत्र के करुवापुर गांव के विजय चौहान का बेटा अजय (12) बलराम श्रीकृष्ण इंटर कालेज चितीसापुर में पढ़ता है। वह सुबह पैदल ही कालेज के लिए निकला था। कालेज मोड़ पर मथइयापुर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने फुटपाथ पर चल रहे इस छात्र को टक्कर मार दी थी। भीड़  के दौड़ाने पर चालक-खलासी ट्रक छोड़कर कुछ दूरी पर भाग निकले। एसओ उदयवीर ने बताया कि चालक की तलाश कराई जा रही है।


दूसरी घटना में हथगाम प्रतिनिधि के मुताबिक थाना के चकिवा गांव के सोहन लाल (30) अपने साथी रंगीलाल के साथ बाइक से गंगा स्नान करने गया था। लौटते वक्त बाइक  सड़क के बड़े गड्ढे में जाने के बाद पलट गई। हादसे में सोहन को गंभीर चोट आई हैं। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इनके पास हेलमेट नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed