{"_id":"5b86ec0642c79252c6583634","slug":"181535568902-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुन्नस में कारोबारी को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुन्नस में कारोबारी को मारी गोली
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। पुरानी खुन्नस में मंगलवार रात ट्रांसपोर्टर व जमीन कारोबारी को गोली मार दी गई। दाहिने हाथ में छर्रे लगने से वह घायल हो गए। फायरिंग की आवाज से इलाकाई लोग पहुंचे। आरोपियों को इलाके के लोगों ने भागते देखा। घायल कारोबारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर के बाकरगंज के अलीगंज निवासी असद हुसैन (40) ट्रक मालिक व जमीन कारोबारी हैं। वह रात को बाइक से घर जा रहे थे। किला रोड पर मंदिर के पास पहुंचे। तभी चार हमलावरों ने बाइक रुकवाई। एक ने तमंचा निकाला। आरोपियों से असद हाथापाई कर भागने लगे, तभी गोली चला दी। गोली के छर्रे दाहिने हाथ व सीने में
लगे। कारोबारी भागकर बाकरगंज चौकी पहुंचा। सूचना पर सीओ सिटी के डी मिश्रा, कोतवाल शैलेंद्र सिंह पहुंचे। इलाकाई लोगों ने पुलिस को चार राउंड फायर किए जाने की जानकारी दी। घटना के बाद लोग घरों से बाहर आ गए थे। हमलवार भीड़ में दहशत पैदा करने के लिए फायरिंग कर फरार हो गए। असद हुसैन के भाई पिंटू ने बताया कि
विज्ञापन
इलाके के सदफ पुरानी झगड़े की रंजिश मानते हैं। उसने साथियों संग हमला किया है। इलाके के लोगों के आने से असद मौके से बचा है। जिला अस्पताल में मेडिकल के बाद एक्सरे की डाक्टरों ने सलाह दी है। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच के बाद आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।
फोटो -19- असद हुसैन
खुन्नस में ट्रांसपोर्ट कारोबारी को मारी गोली
शहर के बाकरगंज इलाके में हुई घटना, घायल कारोबारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
बाइक से घर जाते वक्त तमंचे से लैस चार हमलावरों ने झोंका फायर, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दी दबिश
अमर उजाला ब्यूरो